सर्वसम्मति से राखी बारह खाप का प्रधान का चयन , जाने कौन बना राखी बारह खाप का प्रधान
Hansi ki khabar : Unanimous selection of head of Rakhi Barah Khap
बारह खाप के प्रधान बने रतन मिलकपुर, उदयबीर मिर्चपुर बने उपप्रधान
तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़।
प्रदेश की खापों में अपनी अलग ही पहचान रखने वाली राखी बाराह खाप की राखी शाहपुर स्थित बारह खाप के चबूतरे पर पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता खाप के पूर्व प्रधान राजकुमार राखी ने की। पंचायत का उद्देश्य पांच साल के लिए खाप के नए प्रधान का चुनाव करना था। खाप के अंतर्गत आने वाले सभी 17 गांव के मौजूद लोगों ने पंचायत में भाग लिया। जिसमें सर्वसम्मति से रतन मिलकपुर को बाहर खाप का प्रधान चुन लिया गया।
पिछले दिनों राखी बाराह खाप की एक पंचायत खाप के चबूतरे 23 जुलाई को हुई थी। जिसमें खाप की कार्यकारिणी का समय पूरा होने पर खाप कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 20 अगस्त का समय रखा गया था। इसके तहत रविवार को पंचायत का आयोजन कर चुनाव संपन्न करवाया गया। इसमें सर्वसम्मति से रतन मिलकपुर को प्रधान और उदयबीर मिर्चपुर को उपप्रधान चुना गया। कुछ समय बाद अन्य कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।
इस मौके पर खाप के पूर्व प्रधान एवं किसान नेता सुरेश कोथ, पूर्व प्रधान राजकुमार राखी, पूर्व प्रधान रामफल जांगड़ा, रामनिवास, पूर्व सरपंच सुरजीत, रमेश श्योराण, शमशेर नाड़ा आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें : Leh Army Vehicle Accident: लेह सड़क हादसे में हरियाणा के 4 फौजी जवान शहीद, जाने ये शहीद जवान किस किस जिले से ताल्लुक रखते थे ?
RPSC recruitment 2023: Apply for Assistant Engineer posts from Aug 23
तीज उत्सव से घर लौट रही गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को ट्रक ने कुचला, कुछ दिन पहले जीता था गोल्ड मेडल
हिसार की बेटी अंतिम पंघाल ने रचा इतिहास ! अंडर-20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में दूसरी बार जीता गोल्ड
हिसार में सीटीयू बस चालक हत्या मामले में दो ओर आरोपी गिरफ्तार
करोड़पतियों के अभागे भाई-बहन... जानवरों की तरह जी रहे थे, फिर एक Video से जागा जमाना
पिता बोल नहीं सकता... मां-बेटे को सुनाई नहीं देता, ऐसे परिवार पर कुदरत की मार | Ab Tak News
हिसार नहर में डूबने से युवक की मौत, मां बाप का इकलौता बेटा था मृतक


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks