स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार नहर में डूबने से युवक की मौत, मां बाप का इकलौता बेटा था मृतक

 Hisar ki taaja khabar : Youth died due to drowning in Hisar canal, only son of parents was deceased

छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था, पांव फिसलने से हुआ हादसा



तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़


शनिवार को छुट्टी होने के कारण हिसार का एक युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नहर पर गया था कि अचानक उसका पांव फीस गया और वह नहर में डूब गया। गोताखोरों द्वारा 2 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है।





हिसार के सेक्टर 26-27 निवासी 27 वर्षीय मोहित एसी रिपेयरिंग का काम करता था और शनिवार को उसके दोस्तों की छुट्टी थी जिसके कारण वो अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए चले गए। मोहित के दोस्त नहर में नहाने लगे और मोहित कपड़े उतार करना हर के किनारे पर बैठ गया। इसी दौरान अचानक से उसका पांव फिसल गया और वह नहर में डूबने लगा। पानी ज्यादा होने और बहुत तेज होने के कारण उसके दोस्त उसे बचा नहीं पाए और वह भी डूबने लगे तो नहर पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत बाहर निकाला। 





इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया लेकिन रात 10:00 बजे तक पानी के तेज बहाव और पानी अधिक होने के कारण मोहित को नहीं ढूंढ पाए। पुलिस व परिजनों ने सिंचाई विभाग से गुहार लगाई। जिसके बाद नहर में पानी कम किया गया और रविवार की सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया। रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे घटनास्थल से 2 किलोमीटर की दूरी पर मोहित का शव बरामद किया गया। 




पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। मोहित की मौत की सूचना मिलते हैं उसके परिवार में कोहराम मच गया क्योंकि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। इस हादसे की सूचना मिलते हैं मोहित के रिश्तेदार और उसके परिचित उसके घर पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।


RPSC recruitment 2023: Apply for Assistant Engineer posts from Aug 23

तीज उत्सव से घर लौट रही गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को ट्रक ने कुचला, कुछ दिन पहले जीता था गोल्ड मेडल

हिसार की बेटी अंतिम पंघाल ने रचा इतिहास ! अंडर-20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में दूसरी बार जीता गोल्ड

हिसार में सीटीयू बस चालक हत्या मामले में दो ओर आरोपी गिरफ्तार

हिसार में गरजे हुड्डा : bjp-jjp के शासन में कोई मुआवजे तो कोई रास्ते के लिए धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर

Delhi Police Home Guard Murder: पानी पर हुए विवाद में बहा खून, हरियाणा में दिल्ली पुलिस के होमगार्ड की हत्या

करोड़पतियों के अभागे भाई-बहन... जानवरों की तरह जी रहे थे, फिर एक Video से जागा जमाना

पिता बोल नहीं सकता... मां-बेटे को सुनाई नहीं देता, ऐसे परिवार पर कुदरत की मार | Ab Tak News

हिसार नहर में डूबने से युवक की मौत, मां बाप का इकलौता बेटा था मृतक

बेटी होने के बाद बढ़ा वजन... तो डिप्रेशन में चली गई थी बलरीत, अब मिसेज इंडिया जीरो साइज में बनी रनर अप

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |