स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में गरजे हुड्डा, भाजपा जजपा के शासन में कोई मुआवजे तो कोई रास्ते के लिए धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर

 Hisar ki taaja khabar : Hooda roared in Hisar, forced to protest for some compensation and some way out in the rule of BJP-JJP


विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में जनसैलाब को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा भाजपा जजपा को भगाओ, कांग्रेस को लाओ



तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।


भाजपा-जजपा के शासन में कहीं किसान मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं पर ग्रामीण रास्ते की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं तो सरकारी मुलाजिम भी अपनी मांगों को लेकर आए दिन धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। लेकिन यह सरकार आम जनता की सरकार में होकर केवल पोर्टल की सरकार बनकर रह गई है और इस सरकार ने इतनी ज्यादा पोर्टल बना दिए हैं कि लोग अपने दिनचर्या के काम धंधा को छोड़कर इन पोर्टलों के चक्कर में पड़े हुए हैं। एक शब्द हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिसार के सेक्टर 1-4 में आयोजित विपक्ष आपके समक्ष रैली को संबोधित करते हुए कहे। 




पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनकी उम्र 76 साल हो चुकी है। लेकिन उनके अंदर टीस है कि वो जब तक भाजपा जजपा सरकार को टक्कर देकर सत्ता से बाहर नहीं करेंगे तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सन 2014 से पहले हरियाणा विकास और रोजगार के मामले में नंबर वन हुआ करता था लेकिन पिछले 9 सालों में हरियाणा में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी और हरियाणा विकास के मामले में ही नहीं हर मामले में पिछड़ कर नंबर वन हो गया है। 




भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की बात करने वाली सरकार मैं आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है और सरकार पोर्टलों का ढिंढोरा पीट रही है। लेकिन किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग के लोग अपने जरूरी काम का छोड़कर इन पोर्टलों के चक्कर में पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार की मनसा ठीक नहीं है इसलिए सरकार लोगों को कम धंधे में उलझा कर रखना चाहती है ताकि विकास और रोजगार के बारे में इस सरकार से कोई सवाल जवाब ना कर सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता का अगर कोई भला कर सकते हैं तो वह केवल भूपेंद्र हुड्डा ही भला कर सकता है। 


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार से मेरा व्यक्तिगत लगाओ है और यहां आकर मां आप लोगों से इजाजत लेने आया हूं की एक बार बीजेपी-जेजेपी से टक्कर लेना चाहता हूं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या आप लोग मेरा साथ दोगे यदि आपके सरकार आ गई तो आप क्या करोगे। यह आज लिखवा लो क्योंकि इस सरकार ने तो सब कुछ तमाशा बना कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि वह दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को उनकी सरकार आने पर 100-100 गज के मुक्त प्लाट देंगे और हरियाणा में ओल्ड पेंशन स्कीम को पहली कैबिनेट मीटिंग में लागू कर देंगे। अब कहीं पर भी कोई नर लगेगा तो वह नारा होगा भाजपा-जजपा को भगाओ, कांग्रेस को लाओ। 



पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज बच्चा जन्म लेते हैं कर्ज लेकर पैदा हो रहा है। क्योंकि सरकार की पत्नी के कारण हरियाणा में एक ही नंबर पर फर्जी आयुष्मान कार्ड रजिस्टर्ड किए हुए हैं। ‌ उन्होंने कहा कि हरियाणा में 985000 फर्जी रजिस्ट्रेशन पाए गए हैं जो पहले ही इलाज से मर चुके हैं या अस्पतालों में भर्ती थे। ‌ हरियाणा में 4000 से ज्यादा फर्जी मिले हैं जिनके नाम से पैसे निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को भी सरकार ने तमाशा बनाकर रख दिया है क्योंकि आए दिन सरकार की गलत नीतियों के कारण पेपर लीक हो रहे हैं।



हरियाणा में बदलाव की लहर - दीपेंद्र हुड्डा


कांग्रेसी राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने विपक्ष आपके समक्ष रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी भीषण गर्मी और काम के सीजन में लोगों ने हिसार आकर प्रदेश में बदलाव की लहर ला दी है। आज की भीड़ को देखकर भाजपा और जजपा के नेताओं की रातों की नींद हराम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जा हरियाणा विकास के मामले में नंबर वन हुआ करता था आज की सरकार में वही हरियाणा विकास दर में 17 वें पायदान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा रोजगार निवेश दर में सबसे पिछड़े हुए प्रदेशों में गिना जाता है हर घर में बेरोजगारों की लंबी कतार लगी हुई है और प्रदेश के किसान और युवा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।




दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता दोबारा से सरकार को लाना नहीं चाहती थी और हिसार लोकसभा की जनता ने 5 विधायकों को भाजपा के खिलाफ चुनाव जीता था । लेकिन उन्होंने प्रदेश हित को छोड़कर सत्ता के लालच में भाजपा के गोदी में जाकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जजपा नेताओं के पूरे घोटाले की लिस्ट नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम के पास है। उन्होंने कहा कि जब तक यह सरकार सत्ता से बाहर नहीं हो जाएगी तब तक वह चैन से बैठने वाले नहीं है। क्योंकि मैं भाजपा की आंखों में अक्सर रड़कता रहता हूं । 




पूर्व विधायक पहुंचे 700 गाड़ियों का काफिला लेकर

नारनौंद से पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत 700 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले में करीब चार हजार लोगों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व विधायक ने कहा कि नारनौंद हल्का विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ हल्का बन चुका है। जब वह निर्दलीय विधायक चुने गए थे तो हल्के में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए थे। लेकिन आज नारनौंद हल्के की जनता को नहीं तो सरकार का पता है और ना ही विधायक का पता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं धरातल तक पहुंच ही नहीं पा रही। आज हल्के में विकास की दरकार इस तरह फैल चुकी है कि लोकल रोड से लेकर स्टेट हाईवे तक गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार के शासनकाल में ना ही तो गांव में विकास है और ना ही शहरों में कहीं विकास होता हुआ दिखाई दे रहा है।



RPSC recruitment 2023: Apply for Assistant Engineer posts from Aug 23

तीज उत्सव से घर लौट रही गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को ट्रक ने कुचला, कुछ दिन पहले जीता था गोल्ड मेडल

हिसार की बेटी अंतिम पंघाल ने रचा इतिहास ! अंडर-20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में दूसरी बार जीता गोल्ड

हिसार में सीटीयू बस चालक हत्या मामले में दो ओर आरोपी गिरफ्तार

हिसार में गरजे हुड्डा : bjp-jjp के शासन में कोई मुआवजे तो कोई रास्ते के लिए धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर

Delhi Police Home Guard Murder: पानी पर हुए विवाद में बहा खून, हरियाणा में दिल्ली पुलिस के होमगार्ड की हत्या

करोड़पतियों के अभागे भाई-बहन... जानवरों की तरह जी रहे थे, फिर एक Video से जागा जमाना

पिता बोल नहीं सकता... मां-बेटे को सुनाई नहीं देता, ऐसे परिवार पर कुदरत की मार | Ab Tak News

हिसार नहर में डूबने से युवक की मौत, मां बाप का इकलौता बेटा था मृतक

बेटी होने के बाद बढ़ा वजन... तो डिप्रेशन में चली गई थी बलरीत, अब मिसेज इंडिया जीरो साइज में बनी रनर अप

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |