हिसार जिले के स्कूल में बच्चे की पिटाई: प्रिंसिपल के खिलाफ परिजनों ने करवाया SC-ST एक्ट का केस दर्ज
Hisar ki taaja khabar : Child beaten up in school in Hisar district, Relatives get SC-ST Act case registered against principal, gsss Arya Nagar principal,
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
हिसार जिले के नजदीकी गांव आर्य नगर में एक 9 साल के छात्र को प्रिंसिपल द्वारा बर्बरता पूर्वक पीटने का मामला सामने आया है। आप है कि कक्षा में प्रिंसिपल ने छात्रा से सवाल पूछे थे लेकिन छात्राओं का उत्तर नहीं दे पाया तो छात्र की प्रिंसिपल ने पिटाई कर दी। आजाद नगर थाना पुलिस ने परिजनों को शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
![]() |
| Gsss Arya Nagar Hisar Haryana |
आजाद नगर पुलिस थाने में भी शिकायत में विकास कुमार ने बताया कि उसके मामा का लड़का आगे नगर के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। 23 अगस्त की दोपहर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आर्य नगर के प्रिंसिपल मनोज कुमार प्राइमरी स्कूल की कक्षा में आए और छात्रों से सवाल जवाब करने लगे। जब उसके मामा के लड़के की बारी आए तो उसे उन सवालों का जवाब नहीं आया तो प्रिंसिपल ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
विकास के मुताबिक किसी ने स्कूल से उन्हें सूचना दी की उनके लड़के की प्रिंसिपल ने बेरा में से पिटाई कर दी है। सूचना मिलने पर वह स्कूल पहुंचे और अपने लड़के की गंभीर हालत को देखते हो उसे आर्य नगर के सीएससी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसके मामा के लड़के के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले और उसके पेशाब में खून निकला। इसके बाद उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि वह गरीब है और दलित है इसलिए छात्र ने उनके लड़के की बर्बरता पूर्वक पिटाई की है।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आर्य नगर के जीएसएस स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार के खिलाफ एससी एसटी जैसी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में प्रिंसिपल की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि उकलाना में हुई थी दलित छात्र की पिटाई बता दें कि 21 अगस्त को हिसार के उकलाना में एक 15 वर्षीय दलित छात्र ने टीचर की बोतल से पानी पी लिया था, जिससे नाराज होकर टीचर ने उसकी पिटाई कर दी थी। इतना ही नहीं टीचर पर बच्चे की छाती पर पैर रखने के भी आरोप हैं। पुलिस ने टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks