स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के युवक ने जींद बजाज फाइनेंस कंपनी में किया 7 लाख रुपए से ज्यादा का फ्राड, मामला दर्ज

 Jind ki taaja khabar : Youth of Narnaund area did fraud of more than Rs 7 lakh in Jind Bajaj Finance Company, case registered

आधार कार्ड व पैन कार्ड में फोटो बदल किया लाखों का फ्राड

तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़। 

जींद स्थित बाजाज फाइनेंस कंपनी में आधार कार्ड और पैन कार्ड में फोटो बदलकर 7 लाख रुपए से अधिक रुपए का फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नारनौंद क्षेत्र के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित युवक पुलिस की तरफ से बाहर है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 




बजाज फाइनेंस कंपनी जींद के अधिकारी विनोद कुमार ने सर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बैंक से लाखों रुपए का लोन लिया गया था। जब अधिकारी दस्तावेजों के जांच के लिए बताए गए पते पर पहुंचे तो उसे नाम का कोई भी व्यक्ति उसे पते पर नहीं मिला। जब कर्मचारियों ने शाखा में आकर दस्तावेजों की जांच की तो धोखाधड़ी का शक हुआ। इसके बाद अधिकतर खातों की जांच की गई है तो पाया कि आधार कार्ड और पैन कार्ड को एडिट करके उन पर दूसरे व्यक्ति का फोटो बदलकर शाखा में लोन के लिए जमा करवाए गए हैं। बजाज फाइनेंस कंपनी से अब तक 7 लाख 8 हजार 996 का‌ ऋण लिया गया है। 





फाइनेंस के अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उनके जांच में सामने आया है आरोपित ने ऐसे लोगों को चिन्हित किया जिनको पैसों की जरूरत थी। उन्होंने ऐसे घरों का दौरा कर उन लोगों से उनके आधार कार्ड पैन कार्ड सहित अन्य कागजात ले लिए और अज्ञात लोगों के नाम पर उन आधार कार्ड और पैन कार्ड को एडिट कर फोटो बदलकर शाखा से लोन लिया गया है। 




शहर थाना पुलिस ने बजाज फाइनेंस कंपनी के अधिकारी विनोद कुमार की शिकायत पर नारनौंद क्षेत्र के गांव उगालन निवासी सोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बजाज फाइनेंस अधिकारी के मुताबिक फिलहाल दस्तावेजों की जांच की जा रही है और यह फर्जीवाड़ा बढ़ भी सकता है। पुलिस ने हिसार जिले के गांव उगालन निवासी सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फिलहाल सोनू पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |