भिवानी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के कुचलने से हिसार जिले की 13 वर्षीय सहित तीन महिलाओं की मौत
Horrific road accident in Bhiwani, three women including 13-year-old from Hisar district died due to truck crushing
जागरण में शामिल होकर वापस अपने घर आ रही थी महिलाएं, युवक घायल
तहलका न्यूज भिवानी।
हरियाणा के भिवानी जिले में नेशनल हाईवे 52 पर ट्रैक्टर वाला ने बाइक शोरूम को टक्कर मार दी जिसके नीचे आने से 13 वर्षीय बच्चे सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शाम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के वाले कर दिया।
सिवानी थाना पुलिस को दिए बयान में हिसार जिले के सदन पुर निवासी पुरखाराम ने बताया कि वो अपनी मां सरोज देवी, नानी शांति देवी और 13 वर्षीय भांजी मनीषा के साथ बाइक पर सवार होकर सिवानी मंडी में एक जागरण में शामिल होने के लिए गए थे। जब गुरुवार की सुबह वह अपने घर वापस आ रहे थे तो एनएच 52 पर गांव बड़वा के बाईपास पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी उसकी मां सरोज, नई शांति देवी और उसकी भांजी मनीषा की ट्रक के टायरों के नीचे कुचल जाने से मौत हो गई। जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शाम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जबकि घायल पुरखाराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक हादसे को अंजाम देकर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया पुरखाराम के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है । ट्रक चालक फरार है जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks