स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जीजेयू में नौकरी लगवाने के मामले में 1.50 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में एक गिरफ्तार

 Hisar ki taaja khabar : One arrested for cheating Rs 1.50 lakh in case of getting job in GJU

जीजेयू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नोकरी दिलाने के नाम से 1.50 लाख रुपए की ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार



तहलका न्यूज हिसार :  सुनील कोहाड़ 

     थाना सिविल आईने पुलिस ने गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नोकरी दिलाने के नाम से की गई 1.50 लाख रुपए की ठगी मामले में एक आरोपी ढोबी खारिया निवासी मनीष को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 420/406 के तहत अंकित अभियोग संख्या 146 दिनाक 10.04.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 

 





   मामले में जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइन हिसार में कनोह निवासी पुनीत ने जीजेयू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नोकरी दिलाने के नाम पर 1.50 लाख रुपए की ठगी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि जीजेयू हिसार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदो पर भर्ती निकली हुई थी जिसमे उसने भी अप्लाई किया था। पुनीत के पास एक दिन आरोपी मनीष का फोन आया और मनीष ने पुनीत के पास सबूत के तौर पर अपना आधार कार्ड भेज कहा कि वह उसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नोकरी दिला देगा। 4 फरवरी को पुनीत को मनीष ने जीजेयू बुलाया उर कहा की आज सर्वर डाउन है। मनीष ने नोकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपए बैंक अकाउंट में डलवाए और 80 हजार रुपए कैश लिए और नोकरी के लिए चक्कर कटवाते रहे। 





      एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मनीष अपने साथियों के साथ मिलकर प्लेसमेंट एजेंसी चलाते है। इन्होंने अपने नकली आधार कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस और अपने अलग अलग आईडी कार्ड बनवा रखे है। ये नोकरी तलाश रहे लोगो को अग्रोहा मेडिकल, यूनिवर्सिटी और हाई कोर्ट में नोकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते है। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |