स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले में रोड़वेज बस चालक परिचालक से मारपीट, दो गिरफ्तार

hisar ki taaja khabar : roadways bus driver assaulted operator in hisar district, two arrested

सरकारी ड्यूटी में बाधा डाल मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार



तहलका न्यूज, अग्रोहा। 

      थाना अग्रोहा पुलिस हरियाणा रोडवेज ड्राइवर और कंडक्टर के साथ झगड़ा व मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों भोडा, फतेहाबाद निवासी राहुल और अग्रोहा निवासी भजन को थाना अग्रोहा में आईपीसी की धारा 186/294/34/353/427 के तहत अंकित अभियोग संख्या 325 दिनाक 22.07.2023 में गिरफ्तार किए गए है। 




     सहायक उप निरीक्षक हरीश चंद्र ने बताया कि उपरोक्त आरोपी ऑटो चलाते है। इन्होंने अग्रोहा मेडिकल के आगे सवारियां बैठाने को लेकर रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ सरकारी ड्यूटी में बाधा डाल झगड़ा और मारपीट की थी। जिसके बारे में बस के कंडक्टर ओमप्रकाश ने थाना अग्रोहा में शिकायत दी थी जिसमे उसने बताया कि 22.07.2023 को सुबह 11 बजे वे अग्रोहा मेडिकल के सामने से रोडवेज बस में सवारियां बैठा रहे थे तो एक ऑटो चालक और उसके साथी ने सवारी बैठाने पर झगड़ा कर उसकी वर्दी फाड़ी और अपशब्द कहे। दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |