कैथल जिले का युवक सहित गैस सिलेंडर चोरी के मामले में चार हिसार में काबू, अवैध पिस्तौल सहित एक गिरफ्तार
Hisar ki taaja khabar : Youth of Kaithal district arrested in theft case in Hisar, arrested with illegal pistol
मकान से आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा मोबाइल फोन बरामद
तहलका न्यूज बरवाला, सुनील कोहाड़।
थाना बरवाला पुलिस ने आश्रम कॉलोनी बरवाला स्थित मकान से आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी चोरी के मामले में एक आरोपी कलायत, कैथल निवासी अजय को थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 380/457 के तहत अंकित अभियोग संख्या 717 दिनाक 21.08.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही शम्भु ने बताया कि थाना बरवाला में आश्रम कॉलोनी बरवाला निवासी कमलेश ने उसके घर से आभूषण , 2 मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर उपरोक्त अभोउगो अंकित कर आरोपी अजय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी अजय से चोरीशुदा चांदी की पाजेब और 2 मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपी को आगामी पूछताछ और बाकी चोरी शुदा सामान की बरामदगी के लिए आज पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
गैस सिलिंडर चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा सिलिंडर सहित 10 मोबाइल फोन बरामद
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
हिसार सीआईए पुलिस टीम ने शास्त्री नगर हिसार से गैस सिलिंडर चोरी के मामले में तीन आरोपियों उमेद विहार कॉलोनी निवासी अनिल उर्फ नीला, शास्त्री नगर निवासी गोरव उर्फ कादू और कैमरी निवासी महेंद्र उर्फ बिल्ला को थाना आजाद नगर हिसार में आईपीसी की धारा 457/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 645 दिनाक 22.08.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक फूल कुमार ने बताया थाना आजाद नगर हिसार में शास्त्री नगर निवासी निरंजन ने उसकी रसोई से गैस सिलिंडर चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस कर कार्रवाई करते उपरोक्त अभियोग अंकित कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम ने आरोपियों से चोरी शुदा गैस सिलिंडर सहित 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रात में कैमरी रोड और उमेद विहार कॉलोनी में घूमते थे और आरोपियों ने गली या गली के पास घर में सो रहे लोगो के मोबाइल फोन चुराए थे। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू
तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने साउथ बायपास सेक्टर 16/17 हिसार से एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है।
मुख्य सिपाही राजबीर ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान साउथ बायपास सेक्टर 16/17 मोजूद थी कि उसी समय सेक्टर की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख असहज हो अचानक से वापस जाने लगा। जिसे शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दुर्गा कॉलोनी, अर्बन एस्टेट हिसार निवासी गौरव उर्फ कोचू बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर गौरव उर्फ कोचु के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .315 bira बरामद हुआ। बरामद अवैध पिस्तौल को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त गौरव उर्फ कोचू के खिलाफ थाना सिविल लाइन हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks