स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में दवाई लेने आए युवक को अगवा कर मारपीट: टोहाना में फेंककर भागे बदमाश

 Hansi ki khabar : young man who came to Hansi to get medicine was abducted and thrashed: the miscreants fled after throwing him in Tohana

चांदी की चेन, मोबाइल और नगदी लूटी



तहलका न्यूज हांसी। 

हांसी में गाड़ी सवार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। उसे टोहाना में नहर के पास फेंक दिया। नहर में नहा रहे लड़कों ने उसे टोहाना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। बदमाश युवक का मोबाइल, सोने की चेन व नकदी भी छीन ले गए। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।




पुलिस को दी शिकायत में सातरोड निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमित मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे दिन में अपने पेशाब में दिक्कत होने के कारण हांसी से दवाई लेने आया था। भाटला निवासी अनिल का उसके पास फोन आया कि अमित को 5/6 लड़कों ने उठाकर गाड़ी में डालकर गवर्नमेंट कॉलेज के सामने से कहीं ले गए हैं। जिस सूचना पर वह हांसी पहुंचा।


अमित के पास अचानक से पहुंची 2 गाड़ियां

उनके पास एक एंबुलेंस चालक का फोन आया कि अमित चोट लगने के कारण सिविल अस्पताल टोहाना दाखिल है। जिसको डॉक्टर अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर रहे हैं। जिस सूचना पर टोहाना पहुंचे। वहां उन्होंने अमित से चोटें लगने के बारे में पूछा तो बताया कि वह अपने दोस्त से दवाई लेने के लिए गवर्नमेंट कॉलेज के सामने बाइक पर बैठा था। अचानक से दो गाड़ियां उनके पास आईं।






गाड़ियों से तीन लड़के नीचे उतरे और उसका हाथ पैर पकड़कर एक गाड़ी में डाल दिया। चलती गाड़ी में अमित का मोबाइल फोन, 5 तोले की चांदी की चेन, 6700 रुपए भी छीन लिए। टोहाना के नजदीक ले जाकर सातरोड निवासी मोनू उर्फ गौरव, बिछमडा निवासी जच्चा उर्फ जयचन्द और इनके साथ 5/6 लड़कों ने लाठी डंडों व हथौड़े व तेज हथियार गंडासा से चोट मारकर खेतों में फेंक दिया।




पुलिस ने 2 नामजद सहित 8 पर की FIR ​​​​​​​

अमित जोर जोर से चिलाने लगा तो नहर पर नहा रहे लड़को ने देखा। उसे टोहाना के सिविल अस्पताल में भेज दिया। अमित के ज्यादा चोट लगने के कारण बेहोश हो गया। पुलिस ने सातरोड निवासी मोनू उर्फ गौरव, बिछमडा निवासी जच्चा उर्फ जयचन्द सहित 5-6 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



source link 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |