चट मंगनी पट ब्याह : शादी से नाखुश विवाहिता ने प्रेमी संग मिलकर रचा अपहरण का ड्रामा
Hisar ki taaja khabar : Chat Mangani Pat Bayah, Unhappy with the marriage, the married woman created kidnapping drama with her lover
तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।
भिवानी जिले की सलोनी मोहित नाम की युवक से प्रेम करती थी। इस बात की भनक सलोनी के परिजनों को लग गई तो वह अपनी बेटी के लिए लड़का तलाश होने लगे। क्योंकि वह सलोनी और मोहित के प्यार से नाखुश थे। करीब 3 महीने पहले फतेहाबाद जिले के गांव जांडली निवासी चरणजीत का परिवार सलोनी को देखने के लिए भिवानी गया तो उन्हें सलोनी पसंद आ गई और आनंद-खनन में पुरानी कहावत के अनुसार उसी समय चट मंगनी पट ब्याह कर दिया। सलोनी और मोहित प्यार से सलोनी के परिजन नाखुश थे तो इस शादी से सलोनी नाखुश थी, लेकिन वह खुलकर कुछ नहीं बोल पाई। लेकिन अपने प्रेमी के पास जाने का हर समय इंतजार करती रही।
आपको बता दें कि यह कोई मनघड़ंत कहानी नहीं है बल्कि यह मामला उतना ही सच दिखाई दे रहा है जितना की दिन और रात हैं। सोमवार को सलोनी अपने पति चरणजीत के साथ हिसार जिले के गांव किरमारा के शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आई थी। घर जाते समय सिवानी बोलान रोड़ पर लिफ्ट लेकर दोनों पति-पत्नी एक कर में सवार हो गए तो रास्ते में युवकों ने शरणजीत के साथ मारपीट कर उसे गाड़ी से धक्का देकर बाहर फेंक दिया और सलोनी को अपने साथ ले गए। घायल युग को अग्रवाल के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचित किया तो युवक ने पूरी घटना पुलिस के सामने ब्यां की। सलोनी के ससुरालजन और उसके माइक के पक्ष के लोग इसको अपहरण करार दे रहे थे लेकिन पुलिस की समझ में पूरा वाक्य समझ में आ चुका था और पुलिस किडनैपिंग सहित प्रैंक परसों के मामले को जोड़कर इस मामले की जांच करने में जुट गई।
पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीसरे दिन कर सहित तीन युवकों को काबू कर सलोनी को बरामद कर लिया। जब पुलिस ने जनता से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि सलोनी का अपहरण नहीं बल्कि यह सलोनी और उसके प्रेमी मोहित की ही चाल थी। पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के बाद भी सलोनी अपने प्रेमी मोहित से बातचीत करती थी और किरमारा के शिव मंदिर जाने से पहले सलोनी ने अपने प्रेमी मोहित को बताया था कि वह सोमवार को किरमारा के शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आएगी। बाकायदा सलोनी ने मोहित के पास इसकी लोकेशन और पूरी जानकारी भी शेयर की थी। उसके बाद मोहित ने एक कर का इंतजाम कर अपने तीन दोस्तों के साथ सलोनी को किरमारा गांव के पास से लेकर फरार हो गए थे। हालांकि इस मामले का तोहफा रूपी अभी तक पुलिस की तरफ से बाहर हैl



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks