हिसार जिले में फर्जी id तैयार कर सिम कार्ड जारी, चार गिरफ्तार
Hisar ki taaja khabar : Sim card issued by preparing fake id in Hisar district, four arrested
*आधार कार्ड की फोटोकॉपी एडिट (Edit) कर फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।*
तहलका न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़।
हिसार साइबर थाना पुलिस ने आधार कार्ड की फोटो कॉपी एडिट कर फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में चार आरोपियों गांव आदमपुर निवासी मनोज, गांव सीसवाल निवासी विनोद, गांव सदलपुर निवासी राम भगत और राजकमल को थाना साइबर हिसार में आईपीसी की धारा 420/467/468/471/120B के तहत अंकित अभियोग संख्या 4 दिनाक 17.03.2023 में गिरफ्तार किए गए है।
सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी राजकमल , वोडाफोन कंपनी में आदमपुर क्षेत्र का सिम डिस्ट्रीब्यूटर था और मनोज, विनोद और राम भगत एजेंट के रूप में काम करते थे। आरोपी वोडाफोन का सिम लेने के लिए आने वाले कस्टमर के आधार कार्ड की फोटो अपने पास रखते और कंपनी द्वारा दिए गए टारगेट को पूरा करने के लिए ग्राहक द्वारा दिए गए आधार कार्ड की फोटो कॉपी को एडिट कर, फिर से उस पर दूसरा सिमकार्ड जारी कर देते थे।
वोडाफोन कंपनी ने आरोपियों द्वारा फर्जी आधारकार्ड पर जारी किए गए फर्जी सिम कार्ड्स को ब्लॉक कर दिया था। आरोपियों से पूछताछ जारी है राजकमल और विनोद को आगामी पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और रामभगत और मनोज को जेल भेज दिया गया है। अभियोग में आगामी जांच जारी है। गौरतलब है कि वोडाफोन आइडिया कंपनी के नोडल अधिकारी हुसैन एम जैदी ने साइबर थाना हिसार में जाली दस्तावेजों पर नए सिमकार्ड जारी करने के संबंध में शिकायत दी थी।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks