स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद में 4 दिवसीय खण्ड स्तरीय स्कूली खेलों का हुआ शुभारम्भ

 narnaund news : 4 day block level school games started in Narnaund


खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है: देवेंद्र सिंह

तहलका न्यूज नारनौंद,  सुनील कोहाड़। 

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौंद के खेल मैदान में 4 दिवसीय खण्ड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को परस्पर सहयोग की भावना से खेलने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देकर खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया।

 







       स्कूली खेलों के शुभारंभ अवसर पर बीईओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि आज के युग में खेल एक ऐसा क्षेत्र है जिसके माध्यम से हम अनेक बुलंदियों को छू सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास तो होता ही है साथ में आज के समाज में खिलाड़ी को सम्मानजनक स्थिति में देखा जाता है । नशे से दूर रहकर हमेशा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मॉडल स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र सोनी ने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ खेलने का आह्वान किया और कहा कि निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। 






विद्यालय के अध्यापक अजय लोहान ने खेल प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि लड़के और लड़कियों की अलग-अलग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अंडर- 14, 17, 19 बॉयज व गर्ल्स खंड स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राजमल पिटी, सुरेंद्र पातड, राजेन्द्र डीपी व रमेश डीपी ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान करीब 9 इवेंट्स एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, क्रिकेट, योगासन, खो-खो, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल व मुक्केबाजी आदि का आयोजन करवाया जा रहा है। इस अवसर पर रामेश्वर पीटीआई, नरेंद्र, संदीप लोहान, शारदा पीटीआई व प्रवेश पीटीआई आदि मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |