हिसार में मां-बेटे की किडनैपिंग की कोशिश:हिमाचल जाने के लिए बुक की कार; 50 हजार देखकर भगाई, पति और भाई ने पीछा कर पकड़े
hisar ki taaja khabar : hisar-lady-and-son-try-kidnapping-case-himachal-tourist-apple-businessman
तहलका न्यूज हिसार।
हिसार में हिमाचल से घूमने आई एक महिला और उसके बच्चे की किडनैपिंग की कोशिश की गई। महिला के पति और उसके धर्मभाई ने गाड़ी का पीछा कर दोनों को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि इस दौरान उनकी ड्राइवर से हाथापाई हुई और वह दंपती के 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। घायल युवक को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी पुलिस ने उसके बयान दर्ज नहीं किए।
डाबड़ा गांव के रहने वाले प्रदीप ने बताया कि हिमाचल में उसकी धर्म बहन अनु रहती है। अनु के साथ उसका पति और बेटा उसके घर 3 दिन पहले ही हिसार घूमने के लिए आए थे। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब वापस हिमाचल जाने के लिए एक दोस्त की गाड़ी बुक की थी।
पेशाब करने के बहाने रोकी कार
वह उन्हें हिसार कैंट की तरफ ले गया और कहा कि कुछ काम है, बाइपास से वापस आ जाएंगे। वहां जाकर महाराणा प्रताप चौक पर गाड़ी रोक दी और एक ढाबे पर गया। प्रदीप ने बताया कि इस दौरान उसे उस युवक पर शक हो गया। उसने उससे गाड़ी चलाने के लिए मांगी, लेकिन दोस्त ने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कुछ देर आगे चलने के बाद चालक ने पेशाब के बहाने कार रोक ली। वह और उसका बहनोई भी उतर गया। अनु और उसका बेटा गाड़ी में ही बैठे रहे।
दूसरी कार रुकवाकर पीछा किया
लेकिन जैसे ही वह शौच कर वापस जाने लगे तो गाड़ी चालक ने पहले गाड़ी में बैठकर गाड़ी भगा दी। अनु और उसके बेटे का अपहरण करके ले जाने लगा। प्रदीप ने बताया कि इस दौरान पीछे से आ रही है ब्रेजा गाड़ी चालक से उसने लिफ्ट ली और उसकी कार का पीछा किया। नहर ले नजदीक आरोपी की गाड़ी के सामने गाड़ी लगा कर उसे रोक लिया।
आरोपी की गाड़ी की खिड़की को मुक्का मार कर तोड़ दिया। इस दौरान आरोपी ने गाड़ी भगाने की कोशिश की तो अनु ने गाड़ी की हैंड ब्रेक लगा दी। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ गाड़ी से निकल आई। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। इस दौरान वह पैसे लेकर फरार हो गया। अनु का पति हिमाचल में सेब के बाग का काम करता है।
खबरें और भी हैं...
ये समाचार भी पढ़ें : किसानों का हल्ला बोलः चंडीगढ़ के 27 एंट्री प्वाइंट सील, 4000 पुलिस जवान तैनात, NH पर लंबा जाम
नारनौंद क्षेत्र के गांव से महिला लाखों रुपए सहित लापता, काफी समय से मायके में रह रही थी महिला
लेह में शहीद हुए अंकित कुंडू को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई- Ab Tak News
लेह में शहीद हुए तेजपाल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
माता-पिता मिलने से करते थे मना... तो दो दोस्तों ने होटल में लिया कमरा और मौत को लगाया गले
हांसी के नजदीकी गांव के पास मिला नवजात बच्चे का शव, पुलिस जांच में जुटी
हिसार के नजदीकी गांव से दिन दहाड़े महिला का अपहरण, पति को चलती कार से फेंका | Ab Tak News
जींद में नई दुल्हन आधी रात को गहने लेकर फरार
जींद में ट्रेन से कट कर महिला की मौत:बिजली निगम में करती थी काम



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks