स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Haryana weather update : हिसार के नारनौंद व रोहतक जिले के महम, जींद और भिवानी के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से खिले किसानों के चेहरे

 Haryana weather update : 

ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से खेले लोगों के चेहरे तो शहरी क्षेत्र में जल भराव से लोगों को उठानी पड़ी परेशानी



तहलका न्यूज हरियाणा। 

इस बार पश्चिमी हरियाणा में मौसम विभाग के भविष्यवाणी सही साबित नहीं हो रही। इस बार के मानसून सीजन में पश्चिमी हरियाणा के हाथ मायूसी हाथ लगी क्योंकि हिसार फतेहाबाद सिरसा bhiwani-rohtak जिलों में कुछ एक एरिया को छोड़कर बाकी हिस्सों में बारिश नाममात्र ही हुई है। जिसके कारण किसानों की धान, नरमा, बाजरा, जवार की फैसले सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है।





शनिवार की सुबह अचानक से मौसम में परिवर्तन हुआ और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब 1 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से गर्मी से तो लोगों को राहत मिली ही है साथ ही बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। 






इस बार मानसून ने हरियाणा में दस्तक देते हुए हरियाणा के कई जिलों सहित उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा उत्तराखंड में भारी तबाही मचाई। लेकिन हरियाणा के पश्चिमी जिले बारिश से अछूते रहे। फतेहाबाद सिरसा में बारिश ना के बराबर हुई तो घग्र नदी में तांडव मचाया और लोगों को घर से बेघर कर दिया। लेकिन हिसार भिवानी रोहतक जींद जिले सूखे की मार झेलते रहे। अब तक इन जिलों में जुलाई और अगस्त में सामान्य से भी कम बारिश दर्ज की गई। 





उमस भरी गर्मी ने जहां लोगों के पसीने छूटाए हुए हैं तो किसानों की धान नरमा बाजरा जवार सहित अन्य फसलें सूखे के कारण नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों के मुताबिक धान की फसल को बीमारियों व सुखे ने इस तरह जकड़ लिया है कि फसल ग्रोथ करने की वजह नष्ट होती जा रही है। शुक्रवार दिन और रात को उमेश भरी गर्मी के कारण कूलर पंखे और एसी भी जवाब दिए गए। गर्मी के कारण बिजली भी बार-बार कट लगा रही थी जिसके कारण लोगों का जीना और भी दुर्भर हो गया। शनिवार की सुबह भी गर्मी अपने प्रचंड रूप में दिखाई दी लेकिन 7:00 बजे के बाद अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब 1 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद दोपहर तक  बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है। साथ ही फसलों के नष्ट होने का डर सता रहे चिंतित किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौटती नजर आई।





बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज

मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि आगे भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा और बारिश होने की संभावना भी बनी रहेगी।जिले में 1 घंटे में ही 20 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री औऱ अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। पिछले 3 दिन से तापमान 40 डिग्री के आस-पास था, लेकिन बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।





वहीं जींद में बारिश से शहर में नरवाना रोड, पटियाला चौक, पटेल नगर, भगत सिंह कॉलोनी, शिव कॉलोनी, भिवानी रोड, बूढ़ा बाबा बस्ती समेत कई कॉलोनियों में पानी भर गया। देवीलाल चौक के पास स्थित रेलवे अंडरपास और रजबहा रोड पर बने अंडरपास में पानी भरने से रास्ता बाधित रहा।


ये भी पढ़ें : हरियाणा में ऑनर किलिंगः लव मैरिज से खफा माता-पिता ने की बेटी की हत्या, खुद प्रेम विवाह करने वाले भाई ने भी दिया साथ

देवर भाभी का था अवैध संबंध...किसी और के इश्क में पड़ी तो कर दी हत्या

बाढ़ ..बारिश और भूस्खलन से बर्बाद हुआ हिमाचल का पर्यटन कारोबार! मनाली में पसरा सन्नाटा

भाई को धोखे में रख 12 साल बड़ी भाभी से इश्क लड़ा रहा था देवर, 4 साल बाद हुआ ब्रेकअप तो दी दर्दनाक मौत

जींद के नजदीकी गांव में महिला ने लगाया फंदा, ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जींद जिले में पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे दस लाख, मामला दर्ज

लूटेरी दुल्हन : शादी के छः महीने बाद लाखों रुपए व जेवरात सहित फरार | Ab Tak News

रोहतक imt में नौकरी करने वाले युवक का शव कमरे में मिला, हरियाणा के इस जिले का रहने वाला था मृतक | Ab Tak News

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं हुआ 3 बच्चों के मौत का कारण स्पष्ट, चिकित्सकों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

भारत की 'पहली महिला' जिसे अंग्रेजों ने दी थी फांसी, जानिए क्यों कर दी थी कलेक्टर की हत्या

Raksha Bandhan 2023 : रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, घटी चाइनीज राखियों की मांग

/

अंतिम हिंदू सम्राट की हवेली कहां पर है, हवेली को मिलेगा नया रूप, जानें कौन थे राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य

Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी से लोग बेहाल, इस दिन से होगी बारिश, जानें ताजा अपडेट





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |