हर व्यक्ति को लेना चाहिए सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण : डा. सदफ
Everyone should take training in CPR technique: Dr. Sadaf
- छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को दिया गया सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण, किया गया जागरूकतहलका न्यूज, रेवाड़ी, 19 अगस्त
प्रदेश के नागरिकों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का प्रशिक्षण देने के लिए हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय द्वारा चंडीगढ़ से रवाना की गई सीपीआर प्रशिक्षण जागरूकता वैन डीसी एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी व इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में पहुंची। टीम के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सीपीआर को प्रशिक्षण दिया।
डा. सदफ माजिद ने कहा कि सीपीआर एक ऐसी तकनीक है जिससे हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट आने पर किसी को जीवनदान दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश, दिल का दौरा पड़ने पर, बेहोशी में सांस आना बंद हो जाए और दिल काम करना बंद दे, उस अवस्था में सीपीआर अर्थात हृदय गति को दोबारा से कैसे चलाएं की जानकारी सीपीआर जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को दी जा रही है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि पता नहीं इमरजेंसी में कब जरूरत पड़ जाए इसलिए हर व्यक्ति को सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण लेना चाहिए।
शिशु, किशोर व वयस्क को अलग-अलग तरीके से दी जाती है सीपीआर : डा. सदफ
चैयरपर्सन डा. सदफ माजिद ने कहा कि जब भी किसी व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ता है तो वह अवचेतन अवस्था में चला जाता है। सीपीआर तकनीक से व्यक्ति की धडक़न को वापस लाया जा सकता है। यह तकनीक कई लोगों का जीवन बचा चुकी है और काफी कारगर है। उन्होंने कहा कि शिशु, किशोर व वयस्क को अलग-अलग तरीके से सीपीआर दी जाती है। आज की भागदौड़ भरे जीवन में कार्डियक अरेस्ट के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) से इमरजेंसी में किसी इंसान की जान बचाई जा सकती है।
जिला में सीपीआर प्रशिक्षण के तहत विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के साथ-साथ गांव भाकली, कोसली, कान्हड़वास, गुगोढ़, गुडियानी, जखाला, बेहरमपुर, बास, रतनथल आदि गांवों को कवर करते हुए छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण देते हुए जागरूक किया गया।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में ऑनर किलिंगः लव मैरिज से खफा माता-पिता ने की बेटी की हत्या, खुद प्रेम विवाह करने वाले भाई ने भी दिया साथ
देवर भाभी का था अवैध संबंध...किसी और के इश्क में पड़ी तो कर दी हत्या
बाढ़ ..बारिश और भूस्खलन से बर्बाद हुआ हिमाचल का पर्यटन कारोबार! मनाली में पसरा सन्नाटा
जींद के नजदीकी गांव में महिला ने लगाया फंदा, ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जींद जिले में पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे दस लाख, मामला दर्ज
लूटेरी दुल्हन : शादी के छः महीने बाद लाखों रुपए व जेवरात सहित फरार | Ab Tak News
भारत की 'पहली महिला' जिसे अंग्रेजों ने दी थी फांसी, जानिए क्यों कर दी थी कलेक्टर की हत्या
Raksha Bandhan 2023 : रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, घटी चाइनीज राखियों की मांग
/
Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी से लोग बेहाल, इस दिन से होगी बारिश, जानें ताजा अपडेट

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks