स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महिला सरपंच ने बैठक में जड़ा पंच को थप्पड़ , मचा बवाल। पुलिस थाने पहुंचा मामला, महिला सरपंच व उसके पति का फोन बंद।

 Jhajjar news Hindi : Female sarpanch slapped punch in meeting

ग्राम सभा की बैठक में सुनाई दी थप्पड़ की गूंज

 


तहलका न्यूज झज्जर, संजय भाटिया ।

झज्जर जिले के एक गांव में ग्राम सभा की बैठक में थप्पड़ की गूंज सुनाई दी है। थप्पड़ की यह गूंज किसी ओर की नहीं बल्कि गांव की महिला सरपंच के हाथों से एक पंच को थप्पड़ रसीद करने की थी। मामला झज्जर के गांव बाबरा का है। आरोप है कि गांव के विकास कार्यों के लिए जब ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पास किए जा रहे थे तो उसी दौरान ही गांव के एक पंच पर इन प्रस्ताव पर उसकी बगैर सहमति के ही हस्ताक्षर करने का दबाव डाला गया। मसला पिछली बैठक के प्रस्ताव का था आरोप है कि जब सम्बंधित पंच ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया तो महिला सरपंच आवेश में आ गई और उसने







उसी दौरान पंच को थप्पड़ रसीद कर दिया। इस पंच के अलावा ग्राम सभा की एक अन्य महिला पंच ने भी मीडिया के सामने सरपंच पति पर उसके घर में आकर उसके साथ धक्क-मुक्की किए जाने व उसके मकान पर तोड़-फोड़ किए जाने का आरोप लगाया है।







इस मामले में एक शिकायत झज्जर सदर थाने में भी महिला सरपंच के खिलाफ कार्यवाही किए जाने को लेकर दी गई है। लेकिन पुलिस की तरफ से अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। उधर इसी मामले में आरोपी महिला सरपंच के खिलाफ कार्यवाही किए जाने को लेकर पीड़ित पक्ष यहां एसपी से मिलने झज्जर पहुंचा और मामले में न्याय की गुहार लगाई।






 इस मामले में डीएसपी श्मशेर सिंह द्वारा सदर थाने में शिकायत आने की बात स्वीकार की गई है। उधर इस मामले में जब आरोपी महिला सरपंच का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनका व उनके पति का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ मिला। बार-बार प्रयास के बावजूद भी उनसे सम्पर्क स्थापित नहीं हो सका।




यह बोले शिकायतकर्ता पंच


शिकायतकर्ता पंच वेदपाल का कहना है कि ग्राम सभा की बैठक चल रही थी। उसी दौरान ही मुझसे गलत प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया गया। आवेश में आकर महिला सरपंच ने मुझे थप्पड़ भी मारा। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई है। यदि पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्यवाही | नहीं की गई तो वह मजबूरन आत्महत्या कर लेगा।


मामला झज्जर के गांव बाबरा का है। यहां ग्राम सभा की बैठक में महिला सरपंच द्वारा एक पंच के साथ मारपीट करने की शिकायत उन्हें प्राप्त हुई है। इस मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाने के बाद ही इस मामले में कोई कार्यवाही की जा सकेगी।


- डीएसपी श्मशेर सिंह





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |