HSSC Cet Exam 2023 : HSSC Group C पदों की लिखित परीक्षा में बुलाएगा चार गुना से ज्यादा उम्मीदवार
HSSC Cet Exam 2023 : HSSC will call more than four times number of candidates in written examination for Group C posts
• एक ग्रुप में एक उम्मीदवार को एक गिना जाएगा, भले वह सभी पदों के लिए पात्र हो
इस तरह चार गुना ज्यादा उम्मीदवारों को मिलेगा लिखित परीक्षा में मौका
तहलका न्यूज चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन सोमवार को आयोग ग्रुप सी पदों के लिए जो लिखित परीक्षा लेगा, उसमें चार गुना से ज्यादा उम्मीदवारों को बुलाएगा। इसके लिए आयोग ने फैसला कर लिया है। कि एक ग्रुप में अगर एक उम्मीदवार एक से ज्यादा पदों के लिए पात्र हैं तो उन सभी पदों के लिए उसे सिर्फ एक उम्मीदवार माना जाएगा। शेष पदों के लिए दूसरे उम्मीदवारों को पात्र माना जाएगा। इस तरह चार गुना से ज्यादा उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में मौका मिल सकेगा। आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी और सदस्य कंवल जीत सैनी ने अब तक न्यूज को बताया कि मसलन एक ग्रुप में 59 कैटेगरी हैं। एक कैटेगरी का मतलब पदनाम है। इन पदों को संख्या आगे जनरल, एससी, बीसीए, बीसीबी, ईडब्ल्यूएस, एक्ससर्विसमैन की सब कैटेगरी होती है। अगर मान लो कि एक ग्रुप में 59 कैटेगरी के 6600 पद हैं और एक उम्मीदवार इन 59 कैटेगरी में से 50 कैटेगरी में पात्र है तो उसे 50 कैटेगरी में अलग-अलग नहीं गिना जाएगा बल्कि उसे एक उम्मीदवार माना जाएगा और शेष 49 कैटेगरी के दूसरे उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि ग्रुप में कैटेगरी के पदों की संख्या से चार गुना उम्मीदवारों को इस तरह मौका मिल सकेगा। अगर इन 6600 पदों की चार गुना 25400 को ही मौका मिलता। मगर आयोग के फैसले के अनुसार यह संख्या छह गुना तक पहुंच सकती है।
ग्रुप अनुसार शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों की सूची परीक्षा से पहले सार्वजनिक होगी
अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी और सदस्य कंवल जीत सैनी ने बताया कि आयोग ने फैसला किया है कि ग्रुप अनुसार शॉर्ट लिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों की सूची लिखित परीक्षा से पहले सार्वजनिक की जाएगी। उदाहरण के तौर पर किसी ग्रुप के लिए अगर 25000 उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए पात्र हो रहे हैं और उनमें से लगभग 12000 ऐसे उम्मीवदार हैं, जिन्हें सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक मिले हुए हैं तो लगभग 6000 अतिरिक्त उम्मीदवार कट ऑफ के अनुसार छोटे जाएंगे और इन लगभग 31000 उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। आयोग यह बताएगा कि इन शॉर्ट लिस्ट किए उम्मीदवारों में से कट ऑफ अनुसार लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सूची सार्वजनिक करने का मकसद है कि अगर किसी को लगता है कि किसी ने सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक गलत ले रखे हैं तो वह उसके बारे में आयोग को सूचित कर सकता है।
पूर्ण स्कोर से ऊपर के सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में बुलाएंगे : अध्यक्ष
अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि आयोग ने फैसला किया है कि ग्रुप अनुसार और कैटेगरी अनुसार उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए पूर्ण स्कोर से ऊपर के सभी उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। इससे भले ही संख्या छह गुना ही क्यों न हो जाए। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि मान लो कट ऑफ 71.42012 है तो आयोग पूर्ण स्कोर 71.00 से ऊपर के सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए बुलाएगा। इस 71.00 स्कोर वाले सभी उम्मीदवार भी शामिल किए जाएंगे। अध्यक्ष ने कहा कि यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि भविष्य में कोई उम्मीदवार यह न कह सके कि उससे ऊपर के उम्मीदवार के सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक थे और बाद में अगर वे अंक गलत मिले तो उसे मौका मिल सकता था।
आरक्षित कैटेगरी को जनरल कैटेगरी में मिल सकता है लाभ
अब तक न्यूज ने पूछा कि परिवार पहचान पत्र के कारण जिन बीसीए, बीसीबी की कैटेगरी ही रही मगर वे क्रीमी लेयर में हैं तो उनका क्या होगा? अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि Read More


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks