स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बिजली का बिल न भरने का ऐलान बढ़ सकती हैं सरकार की मुश्किलें

 Haryana news khabar : Announcement of non-payment of electricity bill may increase the difficulties of the government

31 तक समाधान नहीं हुआ तो बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों का होगा बहिष्कार

तहलका न्यूज भिवानी। 


एक तरफ तो लोगों के पसीने उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए हुए आए हुए हैं तो दूसरी तरफ बिजली के अघोषित कटों के कारण लोगों का जीवन नरकीय बना हुआ है। उमस भरी गर्मी वह बिजली के अघोषित कटों से बुजुर्गों और बच्चों का सबसे बुरा हाल है इससे खफा होकर भिवानी जिले के गांव बीरण के ग्रामीणों ने बैठक का फैसला लिया कि बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कोई भी व्यक्ति बिजली बिल जमा नहीं करेगा। 




एक तरफ जहां सरकार जगमग योजना लागू कर प्रत्येक घर में बिजली पहुंचने का दावा करती है, वही दूसरी तरफ पहले से जगमग योजना में शामिल गांव बीरण के ग्रामीण इन दिनों बिजली के अघोषित कटों से काफी परेशान है तथा परेशान ग्रामीणों ने बिजली के बिल ना भरने का फैसला लिया है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि 31 जुलाई तक गांव की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो गांव में किसी भी बिजली कर्मचारी या अधिकारी को नहीं घुसने दिया जाएगा।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |