स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

accident in Haryana : पिकअप को ट्रक ने टक्कर मारी एक की मौत, दो लोग घायल

 accident in Haryana : Truck collided with pickup, one killed, two injured


तहलका न्यूज रोहतक | कलानौर के कस्बे के खड़ी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्की लगने के कारण हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। कलानौर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 






 शिकायत में नारनौल के गांव महरमपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह अपनी पिकअप डाला लेकर नारनौल से नेशनल हाईवे - 152डी से होते हुए चंडीगढ़ सब्जियां लेने के लिए जा रहे थे। उनके साथ उनका भतीजा करीब 27 वर्षीय अनिल भी पिकअप लेकर चंडीगढ़ जा रहा था, जो उनके आगे-आगे चल रहा था। 






सुनील ने कहा कि जब वे खैरड़ी टोल पर कलानौर थाना एरिया में पहुंचे तो उन्होंने अपनी पिकअप गाड़यों को रोड किनारे खड़ा कर दिया। अनिल के पिकअप में परिचालक सीट पर गांव फैजाबाद निवासी राजबीर बैठा हुआ था। जब उनकी पिकअप खैरड़ी टोल के पास खड़ी थी तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया, जिसने पिकअप को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में अनिल व राजबीर को गंभीर चोटें लगीं। सुनील ने बताया कि वह दोनों को उपचार के लिए कलानौर सीएचसी में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में अनिल ने दम तोड़ दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |