सोशल मीडिया पर ना डालें आपत्तिजनक पोस्ट वरना होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
Haryana ki taaja khabar: Do not post objectionable posts on social media otherwise strict legal action will be taken
आमजन से अपील सोशल मीडिया पर किसी भी गलत अफवाह पर विश्वास ना करें: लोकेंद्र सिंह,पुलिस अधीक्षक पलवल
तहलका न्यूज पलवल।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने आमजन से यह अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट ना डालें जिससे किसी व्यक्ति की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो या धार्मिक सौहार्द को खतरा पैदा हो।
पलवल पुलिस की सोशल मीडिया पर है पैनी नजर
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी तरह का अमर्यादित भाषा, किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो,फोटो या अभिलेख ना डालें। अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह ना फैलाएं। अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर किसी किसी के धर्म या जाति पर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी। पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है। लोगों से ये ही अपील है कि समाज में आपसी भाईचारा बनाकर रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सहयोग, आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ही करें।गलत काम करने वालों और शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks