स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो व हिसार पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित एक को किया काबू

 hansi hisar news : Hansi police arrested two and Hisar police arrested one with illegal pistol in case of motorcycle theft

अंबेडकर चौक हांसी से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो गिरफ्तार 



तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़। 


अंबेडकर चौक हांसी से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की और चोरी सुदामा मोटरसाइकिल बरामद कर उन्हें अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं हिसार पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित एक युवक को हिरासत में लिया है। 




गांव ढ़ढेरी निवासी यशपाल ने हांसी शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से हांसी आया हुआ था और उसने अपनी मोटरसाइकिल अंबेडकर चौक के पास खड़ी की हुई थी। काम करने के बाद जब अपनी मोटरसाइकिल के पास आया तो उसका मोटरसाइकिल गायब मिला। उसने आसपास काफी तलाश की और पूछताछ की लेकिन मोटरसाइकिल के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। 






थक हार कर यशपाल ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए शहर थाना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से यशपाल का मोटरसाइकिल बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान गांव ढाणी शोभा निवासी मोनू उर्फ टीनू व लाल सड़क हांसी निवासी चिंकी के रूप में हुई।





हिसार पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित एक युवक गिरफ्तार

तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।

     अर्बन एस्टेट, हिसार थाना पुलिस ने तोशाम रोड से आधार अस्पताल की तरफ जा रही सड़क से एक युवक को काबू कर अवैध पिस्तौल बरामद किया है। 





     एएसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर तोशाम रोड से आधार अस्पताल की तरफ जा रही सड़क से एक युवक को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम 12 क्वार्टर हिसार निवासी मोनू बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर मोनू के कब्जे से  एक थैले में अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। बरामद अवैह्द पिस्तौल को कब्जा पुलिस लेकर मोनू के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |