स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चोरों ने घर और दुकान में लगाई सेंध, लाखों का सामान चोरी

Haryana Fatehabad news : Thieves broke into house and shop, stolen goods worth lakhs


तहलका न्यूज रतिया / भट्टूकलां । जिले में चोरों ने आतंक मचाया रखा है। बीते दिनों की बात करें तो चोरों ने जिले के विभिन्न कस्बों में सेंध लगाकर पुलिस को चुनौती दी है। चोरों ने बीती रात रतिया क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर सेंध लगाई है। वहीं भट्टू में एक ज्वेलरी शॉप से सोने के गहने चुराने वाली महिलाओं की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। महिलाएं दुकान में शॉपिंग के बहाने आई और गहने चुरा कर ले गई। दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।








weather update Haryana

 पुलिस को दी शिकायत में रतिया के टोहाना रोड स्थित शेरगढ़ ढाणी निवासी वजीर चंद | ने बताया कि रविवार सुबह जब वे उठे तो देखा कि कमरे में पेटियों के ताले टूटे पड़े थे । तिजौरी खुली पड़ी थी। सारा सामान बिखरा हुआ था। जब उसने सामान संभाला तो 6 तोले सोने के गहने, 4 लाख रुपए की नकदी गायब थी। उन्होंने आसपास बहुत पता किया, लेकिन कुछ अता पता नहीं चला।






 पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। रतिया के ही वार्ड नंबर 12 में चोरों ने एक मकान में सेंधमारी करते हुए 25 हजार रुपए की नकदी व सोने- चांदी के गहने चोरी कर लिए। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 12 निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि सुबह परिवार जब उठा तो देखा कि घर की अलमारी खुली थी और 18 हजार रुपए की नकदी, एक तोले सोने के गहने, 2 चांदी की पाजेब व बेटी की गुल्लक से करीब 7 हजार रुपए गायब थे। जगसीर सिंह के घर से भी टैब, 6 हजार की नकदी व मनीष के घर से मोबाइल चोरी हुआ है।








weather update Haryana

 भट्टूकलां के गांव पीलीमंदौरी में एक सुनार की दुकान से सोने के गहनों की चोरी की फुटेज सामने आई है। फुटेज में 2 महिलाएं दुकान में खरीदारी के लिए आते हुए और गहने देखते हुए दिख रही हैं। जिन पर दुकानदार ने चोरी के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने पीलीमंदौरी निवासी राजेश की शिकायत पर 380, 454 के तहत मामला दर्ज किया है।



Breaking news

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |