स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

14 जून तक कराएं आधार अपडेट, नहीं लगेगा कोई शुल्क

  update Aadhaar card by June 14, no fee will be charged

- आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी

तहलका न्यूज, रेवाड़ी, 7 जून : 

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड अवश्य अपडेट कराएं। उन्होंने बताया कि 14 जून तक आधार कार्ड अपडेशन का कार्य निशुल्क किया जा रहा है। आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। उन्होंने बताया कि जिला में जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। यूआईडीएआई ने 14 जून तक ऑनलाइन आधार अपडेट कराने  के लिए शुल्क माफ कर नागरिकों को राहत प्रदान की है।








डीसी ने बताया कि आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माई आधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने जिलावासियों से इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है, साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार अपडेट कराना जरूरी है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |