जींद में बड़ा फ्रॉड : कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के वरिष्ठ मैनेजर ने हड़पे 6 लोगों की पॉलिसी के 57 लाख रुपए |
Tehalka News jind Big fraud in Jind Senior manager of co-operative society grabbed 57 lakh rupees of policy of 6 people
पॉलिसी मेच्योर होने के बाद मैनेजर ने खुद निकाली राशि, पॉलिसीधारकों को नहीं दी
तहलका न्यूज जींद / साहिल भनवाला
हरियाणा के जींद में हयूमन वैलफेयर क्रेडिट एंड थ्रीफ्ट कॉ-आपरेटिव सोसायटी में सोनीपत जिले के छह लोगों की 35 से ज्यादा पॉलिसी भरने के बाद करीब 57 लाख रुपए की मेच्योरिटी राशि सोसायटी के वरिष्ठ मैनेजर द्वारा हड़पने का मामला सामने आया है। सोसायटी के मैनेजर ने पॉलिसी की मेच्योरिटी राशि को खुद निकलवा लिया और पॉलिसीधारकों को नहीं दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोसायटी के वरिष्ठ मैनेजर संजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से सोनीपत के गोहाना के ईसापुर खेड़ी निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह जींद के गोहाना रोड रोहतक बाईपास के नजदीक हयूमन वैलफेयर क्रेडिट एंड थ्रीफ्ट कॉ-आपरेटिव सोसायटी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसके साथ उसके वरिष्ठ मैनेजर संजय कुमार गांव ईसापुर खेड़ी निवासी भी सोसायटी में कार्यरत था। इस सोसायटी में एफडी और आरडी के खाते खोले जाते हैं। उनके पास शिकायत आई है कि नारायण पुत्र जयपाल निवासी निजामपुर जिला सोनीपत की 13 पॉलिसी, जिनकी मेच्योरिटी राशि 7 लाख 78217 रुपए थी, सुमित पुत्र जयपाल निवासी बिछपड़ी की 12 पॉलिसी, जिनकी मेच्योरिटी 10 लाख 85723 रुपए थी और सोसायटी प्रमोटर सुभाष लठवाल गांव मुंढलाना जिला सोनीपत की 5 पॉलिसी जिनकी मेच्योरिटी 26 लाख 79 हजार 655 रुपए, आजाद पुत्र लालचंद गांव बुटाना, सोनीपत की एक पॉलिसी, जिसकी मेच्योरिटी राशि 6 लाख 40050 रुपए, राममेहर पुत्र गोवर्धन निवासी जागसी जिला सोनीपत की चार पॉलिसी, जिनकी मेच्चोरिटी राशि 5 लाख 19211 रुपए थी, इन सब की मेच्योरिटी राशि को वरिष्ठ मैनेजर संजय कुमार ने कहीं ओर से निकलवा लिया। इन सभी पॉलिसी धारकों की कुल राशि 57 लाख दो हजार 856 रुपए बनती है। संजय कुमार ने पॉलिसी बॉंड पॉलिसीधारकों को मेच्योरिटी देने के लिए जमा करवाए थे। संजय कुमार ने सोसायटी से पैसे तो निकलवा लिए लेकिन पॉलिसीधारकों को राशि नहीं दी। अब पॉलिसीधारक उनके सोसायटी ऑफिस में आकर परेशान कर रहे हैं तो वहीं कार्यालय का माहौल भी खराब हो रहा है। संजय कुमार ने सोसायटी और पॉलिसीधारकों के साथ धोखाधड़ी की है। संजय कुमार से रुपए देने के लिए कहा जाता है तो वह रुपए देने से मना करने के साथ-साथ आत्महत्या करने की धमकी देता है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर संजय के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
संजय कुमार ने पॉलिसी बॉंड पॉलिसीधारकों को मेच्योरिटी देने के लिए जमा करवाए थे। संजय कुमार ने सोसायटी से पैसे तो निकलवा लिए लेकिन पॉलिसीधारकों को राशि नहीं दी। अब पॉलिसीधारक उनके सोसायटी ऑफिस में आकर परेशान कर रहे हैं तो वहीं कार्यालय का माहौल भी खराब हो रहा है। संजय कुमार ने सोसायटी और पॉलिसीधारकों के साथ धोखाधड़ी की है। संजय कुमार से रुपए देने के लिए कहा जाता है तो वह रुपए देने से मना करने के साथ-साथ आत्महत्या करने की धमकी देता है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर संजय के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks