हिसार में बुजुर्गों को हनीट्रैप में फंसाया : दंपति ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर हड़पे 20 लाख, एक करोड़ की मांग |
Tehalka News Hisar elderly were honey-trapped couple blackmailed them by making obscene videos and grabbed 20 lakhs, demanding one crore.
70 साल के बुजुर्ग को वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी पति पत्नी है बुजुर्ग के किराएदार
अब तक न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार में एक बुजुर्ग को उसके मकान में रह रहे किराएदार पति-पत्नी द्वारा हनीट्रैप करने का मामला संज्ञान में आया है। 70 साल के बुजुर्ग को पति पत्नी ने ब्लैकमेल करके 20 लाख हड़प लिए और अब भी एक करोड रुपए की मांग कर रहे हैं। आरोपी पति पत्नी बुजुर्ग के किराएदार हैं। पुलिस ने गुजरात की शिकायत पर पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
| यह लड़का बोल नहीं सकता है ना अपना नाम पिता का नाम बता पा रहा है अगर किसी का एरिया से गुम है तो अनाज मंडी चौकी हिसार में संपर्क करें फोन नंबर 88 140 11318, 99 914 40330 |
अर्बन एस्टेट पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और तीनों ही बाहर रहते हैं और वह अपनी पत्नी के साथ हिसार में रहता है। बुजुर्ग ने बताया कि 5 साल पहले उसने अपने मकान के नीचे का कमरा खरखड़ा निवासी राजवीर को किराए पर दिया था और ऊपर के दो कमरे कमलेश कुमार यादव को दिए थे। इन दोनों किरायेदारों के बीच आपस में झगड़ा रहने लगा जिसके बाद उसने नवंबर 2021 में अपना मकान खाली करवा लिया था। गुर्जर ने बताया कि जनवरी 2022 में राजगीर का उसके पास फोन आया और किराए पर मकान लेने के लिए बात की तो उसने अपने ऊपर के जो कमरे राजगीर को किराए पर दे दिए। उसके कुछ दिन बाद ही राजवीर ने नीचे का कमरा भी अपने जानकार को दिलवा दिया।
बुजुर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किराएदार होने के नाते उनके बच्चों के साथ आपस में खाने पीने के सामान दे दिया जाता था। उसने बताया कि 17 अप्रैल 2023 को उसके घर पर घर के सदस्य आए हुए थे और उनके खाने-पीने के लिए बाजार से सामान लाया गया था। जब परिवार के सदस्य शाम को चले गए तो 18 अप्रैल को बचा हुआ सामान देने के लिए कमरे में गया उसमें राजवीर के पिता और राजवीर की पत्नी कमरे में थे। जब वो नीचे आने लगा तो राजवीर की पत्नी ने कहा कि कुछ देर बाद आप ऊपर आना कुछ जरूरी काम है। जब वह 15 मिनट के बाद राजगीर के कमरे में गया तो राजवीर की पत्नी रीना ने उसको बाहों में भर लिया और कहा कि वह काफी समय से इस मौके की तलाश कर रही थी। बड़ी मुश्किल से रीना के चंगुल से निकलकर वह अपने कमरे में आ गया।
बुजुर्ग का आरोप है कि 25 अप्रैल 2020 को उसकी पत्नी बाजार गई हुई थी उस समय राजगीर वीडियो बनाते हुए उसके कमरे में आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने मारपीट का कारण पूछा तो राजवीर ने उसे कहा कि तुम्हें शर्म नहीं आती मेरी पत्नी के साथ गलत हरकत करते हो। उसने अपनी सफाई में कहा कि उसने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया है जबकि रैना के बुलाने पर ही वो उसके पास गया था और रीना ने ही मुझे बांहों में भर लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks