हिसार जिले के गांव में मां को रखने को लेकर तीन भाइयों में मारपीट |
Tehalka News Hisar Three brothers fight for keeping their mother in village of Hisar district
• दो भाइयों ने मिलकर तीसरे को पीटा, जान से मारने की दी धमकी
तहलका न्यूज हिसार / श्याम सुंदर सरदाना :
हिसार जिले के काली रावण गांव में मां को साथ रखने को लेकर तीन भाइयों में झगड़ा हो गया। दो भाइयों ने मिलकर तीसरे भाई को डंडों से पीटा उसकी पत्नी व मां ने छिप कर अपनी जान बचाई। पड़ोसियों के आने पर आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को उसकी पत्नी व मां ने इलाज के लिए अग्रोहा अस्पताल में भर्ती करवाया। अग्रोहा पुलिस ने हमला करने वाले भाइयों पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल बलजीत ने बताया कि दोनों भाई शराब पीकर अपनी मां के साथ झगड़ा करते हैं। इसी कारण मां मेरे साथ रहती है लेकिन दोनों भाई मां के साथ नहीं रहने की धमकी देते हैं।
पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर हरियाणा पंजाब आमने-सामने
पत्नी व मां ने छुपकर बचाई जान, मामला दर्ज
हम तीन भाइयों में से वह और विनोद शादीशुदा है जबकि विजेंद्र अविवाहित है। पहले विनोद भी उसके साथ रहता था। बलजीत ने बताया कि करीब 1 साल पहले वह तीनों अलग-अलग रहने लगे और मां मेरे साथ रहती है। इसी बात को लेकर दोनों भाई उससे कई बार झगड़ा कर चुके हैं कि वह मां को साथ क्यों रखता है। दोनों भाई गत दिवस उसके घर आए और मारपीट करने लगे। विनोद ने डंडे से उसे पीटा। जिस कारण हाथ के अंगूठे पर चोट आई। विजेंद्र ने उसे थप्पड़ मारे। इस दौरान दोनों ने धमकी दी कि अगर मां को साथ रखेगा तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। बलजीत की पत्नी ने बताया कि वह और उसकी सास झगड़े के दौरान घर से भागकर पड़ोसियों के यहां छिप गई । लेकिन पति घर से नहीं निकल सका। विनोद और विजेंद्र पर धारा 323, 34, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks