प्रदेश के 65 हजार किसानों को जल्द दिए जाएंगे सोलर ऊर्जा तथा बिजली के कनेक्शन: बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला !
Tehalka News Haryana Solar energy and electricity connections will be given to 65 thousand farmers of state soon: Power Minister Ranjit Singh Chautala
नारनौंद हल्के के गांव कोथ कलां में जनसभा को संबोधित करते हुए बोले बिजली मंत्री
तहलका न्यूज नारनौंद, 6 जून: सुनील कोहाड़
प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि 65 हजार किसानों को जल्द ही सोलर ऊर्जा तथा बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे। रणजीत सिंह चौटाला ने ये बातें कोथ कला गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 65 हजार किसानों ने सिंचाई के लिए बिजली के कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन किए हैं। जिनमें से 36 हजार किसान ऐसे हैं। जिन्होंने सोलर ऊर्जा के कनेक्शन दिलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आगामी 6 माह के अंदर सौर ऊर्जा के कनेक्शन तथा 8 माह में बिजली के कनेक्शन किसानों को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। सोलर ऊर्जा के कनेक्शन लेने वाले किसानों को अनुदान राशि भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
70% बिजली बिल भरने वाले गांव में 24 घंटे बिजली होगी उपलब्ध - बिजली मंत्री
बिजली मंत्री ने कहा कि पिछले तीन-चार वर्षो के दौरान बिजली क्षेत्र काफी सुधार हुआ है। आगामी 4 माह में ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा। जिससे किसानों को निर्बाध तरीके से दिन में 8 घंटे बिजली मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 84% गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। 70 प्रतिशत बिजली बिलों की अदायगी करने वाले हर गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर हरियाणा पंजाब आमने-सामने
ये रहे मौजूद
बिजली मंत्री ने इस दौरान लोगों द्वारा गांव के विकास को लेकर रखी गई मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मांग बिजली विभाग से संबंधित है इन्हें त्वरित आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने गांव की दो चौपालों का नव निर्माण करवाने की भी बात कही। इस अवसर पर सतवीर सिंह, बीरा ,राममेहर , राजवीर संधू, सतपाल संधू , राजवीर पहलवान , मुकेश दलाल , राजेश मास्टर , बलवंत सिंह , जगदीश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks