तीन किलो अफीम ( upium ) सहित दो काबू
latest Sirsa news : Two arrested with three kilos of opium
■ गश्त के दौरान हिसार रोड से पकड़े गए तीनों
तहलका न्यूज सिरसा
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिरसा यूनिट की इकाई ने बस स्टैंड क्षेत्र से दो युवकों को 3 किलो 30 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया। सिरसा यूनिट के प्रभारी राकेश कुमार व राज सिंह एएसपी हिसार ने संयुक्त रूप से बताया कि यूनिट सिरसा की एक पुलिस टीम के उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में गश्त व चेकिंग के दौरान हिसार रोड़ पर मौजूद थी।
■ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच शुरू
इस दौरान टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर सिरसा में बस स्टैंड के सामने से दो युवकों को शक के धार पर काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जे से 3 किलो 30 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान राजु यादव पुत्र अमृत यादव निवासी कुरीद जिला चतरा झारखंड व अनिल कुमार यादव पुत्र शंकर यादव निवासी सलैया जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks