स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पत्नी से छेड़छाड़ करने से रोका तो युवक ने पति का काटा कान

 latest Hisar news young man cut off husband ear when he stopped him from molesting his wife


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 

रायपुर रोड पर स्थित एक फैक्टरी कर चुके हैं। उसके बावजूद भी युवक में मंगलवार को 12 क्वार्टर में रहने वाले छेड़छाड़ करनी बंद नहीं की। दंपती ने युवक को छेड़छाड़ करने से रोका तो उसने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक ने व्यक्ति के कान पर और महिला के हाथ पर चाकू से वार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल हालत में दंपती को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।




अस्पताल में उपचाराधीन 12 क्वार्टर के रहने वाले युवक ने बताया कि वह पेंटर काम करता है। पत्नी रायपुर मार्ग पर स्थित एक फैक्टरी में करीब एक साल से काम कर रही है। फैक्टरी में मिर्जापुर गांव का रहने वाला लक्की नाम का लड़का भी काम करता है। नवंबर माह से ही युवक काम के दौरान पत्नी से छेड़छाड़ करता है। इस बारे में कई बार फैक्टरी मालिक को शिकायत की हैं। उसके बावजूद भी जब वो मंगलवार सुबह 8 बजे बाइक पर वह पत्नी को फैक्टरी में छोड़ने गया था। फैक्टरी के अंदर लक्की भी मौजूद था। जब लक्की से इस बारे में बातचीत की तो उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया और कहा कि वह आगे भी ऐसा करेगा। इतना कहकर वह फैक्टरी के अंदर गया और बैग से चाकू निकाल कर ले आया। 




आरोप है कि लक्की ने उसके कान पर चाकू से वार कर दिया। जब पत्नी ने बीच बचाव किया तो उसके हाथ पर चाकू से वार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। फैक्टरी में काम करने वाले अन्य कर्मचारी लहूलुहान हालत में नागरिक अस्पताल लेकर आए। घायल ने बताया कि कान पर करीब दस टांके आए। 



HSSC EXAM 2023 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 8 जुलाई को 10 ग्रुपों, 9 जुलाई को 4 ग्रुपों की लेगा परीक्षा


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |