डिग्गी में डूबने से दो भाईयों की मौत, जवान बेटों की चिताओं को देखकर बूढ़ी मां हुई बेहोश |
bhuna Fatehabad news Two brothers died due to drowning in Diggy, old mother fainted after seeing pyre of young sons
डिग्गी में पांव फिसलने से गिरे दोनों कर्मचारियों का मंगलवार को हुआ अंतिम संस्कार
भूना (तहलका न्यूज)।
गांव खासा पठाना में मंगलवार को जलघर के दोनों कर्मचारियों के शव का पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद गमगीन माहौल में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दुखद पहलू यह है कि एक साथ दो युवाओं की चिताओं को मुखाग्नि दी गई। जो गांव के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था। इसलिए हर व्यक्ति की आंखें नम थी। जवान बेटों की चिताओं को देखकर बूढ़ी मां बेहोश हो गई और राजेश के पिता प्रेम कुमार भी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए । पुलिस ने मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर मामले में फिलहाल इतफाकिया कार्रवाई की है।
HSSC EXAM 2023 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 8 जुलाई को 10 ग्रुपों, 9 जुलाई को 4 ग्रुपों की लेगा परीक्षा
अंतिम संस्कार में नायब तहसीलदार रणवीर सिंह धानिया, खासा पठाना के सरपंच मांगेराम गोदारा, पूर्व सरपंच राजेश उर्फ राजा, एसईपीओ रामफल मलिक, पटवारी पुनीत कुमार सिहाग, ग्राम सचिव राजेश कुमार, जयपाल सिंह, नवदीप नेहरा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। खासा पठाना के जलघर की डिग्गी के पानी में डूबने से अलग-अलग दो महिलाओं की भी पहले मौत हो चुकी है। जिनमें एक महिला की आयु 38 वर्ष व दूसरी की 27 वर्ष थी। जिन्होंने डिग्गी में छलांग लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। जिसके बाद जलघर खासा पठाना में बेलदार आत्माराम व राजेश कुमार डिग्गी के आसपास किसी को नहीं आने देते थे। मगर लोगों को सावधान करने वाले दोनों भी कर्मी डिग्गी का काल का ग्रास बन गए ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks