स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

संदिग्ध हालात में युवक की मौत पड़ोसियों से दो दिन पहले हुआ था झगड़ा

 latest Hisar news Two days before death of young man in suspicious circumstances, quarrel with neighbors


तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।


हिसार के सूर्यनगर में 25 वर्षीय के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका दो दिन पहले पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि पड़ोसियों के मारपीट से उसे चोट लगी थी। जिसकी कल रात को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 






मृतक की पहचान राजकपूर के रूप में हुई है। वहीं आरोपित पक्ष का कहना है कि युवक राजकपूर दिमागी तौर पर परेशान था। दो दिन पहले उसने घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया था । हमने उसे जब छुड़ाया तो उसे माथे पर हल्की चोट लग गई। युवक को पहले दौरे भी पड़ते थे।






पुलिस ने मौके पर आकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ बलवंत सिंह ने कहा कि राजकपूर का 22 जून को पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद परिजन उसे स्थानीय डॉक्टर से दवाई दिलाकर घर ले गए। परिजनों ने न तो पुलिस को सूचित किया और न ही अस्पताल में एमएलआर कटवाई। युवक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। शुक्रवार रात को भी मिर्गी का दौरा पड़ा। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, उसके बाद ही पता चलेगा कि इसकी मौत किसी चोट के कारण हुई है या फिर बीमारी के कारण। युवक के पिता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।



अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

आधार कार्ड अपडेट करवाना अनिवार्य, इस दिन तक फ्री करवाएं आधार कार्ड अपडेट । 

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में 4 दिन बारिश

ताजा खबरें पढ़ने के लिए फोलो करें 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |