स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मिट्टी उठाने के चक्कर में तोड़ दी पेयजल पाइप लाइन; पूरे गांव में गहराया जलसंकट, केस दर्ज

 Hisar Barwala news Drinking water pipeline broke in process of lifting soil;  Deepened water crisis in entire village, case registered

हिसार जिले के छान गांव में गहराया पेयजल संकट

तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।

बरवाला के नजदीकी छान गांव के शामलात भूमि से मिट्टी उठाने के चक्कर में एक व्यक्ति ने पाइप लाइन तोड़ दी। 150 फुट पाइप लाइन तोड़ने से जलघर में पानी सप्लाई ठप्प हो गई। पानी सप्लाई न होने पर जब कर्मचारियों ने छानबीन की तो पंचायती भूमि पर खुदाई में पाइप लाइन टूटने का पता चला। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर ज्ञान सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।





 जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जलघर छान में नियुक्त कर्मचारी शमशेर सिंह ने बताया कि बूस्टिंग की मेन 6 पीवीसी पाइप लाइन तोड़ दी गई। जिससे बूस्टिंग की सप्लाई बंद हो गई। इससे पूरे गांव में आमजन के लिए पानी सप्लाई की समस्या खड़ी हो गई। आरोपी ज्ञान सिंह ने शामलात भूमि से मिट्ठी उठाने का प्रयास किया। इसी दौरान जेसीबी से 6 पानी लाइन तोड़ दी। 





छान गांव में पानी सप्लाई से करीब ढाई हजार आबादी प्रभावित हो गई । जनस्वास्थ्य विभाग पानी सप्लाई की पाइप लाइन जोड़ने में आज सुबह से जुटा हुआ है। देर शाम तक पानी सप्लाई चालू हो जाएगी। वहीं गांव में पानी सप्लाई बंद होने पर ग्रामीण पांच किलोमीटर दूर नहर से पानी के टैंकर भरकर अपने घरों में लाने के लिए मजबूर हो रहे हैं ।


अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

आधार कार्ड अपडेट करवाना अनिवार्य, इस दिन तक फ्री करवाएं आधार कार्ड अपडेट । 

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में 4 दिन बारिश

ताजा खबरें पढ़ने के लिए फोलो करें 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |