स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार सिरसा नेशनल हाईवे पर ट्रक और कैंटर भिड़ंत से 2 की मौत

 latest Hisar news 2 killed in truck and canter collision on Hisar-Sirsa National Highway


तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।

 हिसार सिरसा नेशनल हाईवे पर लांघड़ी में होटल के बाहर हादसे में कैंटर ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात थाना अग्रोहा के तहत आने वाले गांव लांघड़ी में महादेव होटल के पास हुआ। कैंटर ट्रक में पीछे से घुसा और आगे से बुरी तरह पिचक गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। दोनों मृतक लुधियाना के रहने वाले थे।







 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिचके कैबिन से कैंटर चालक और उसके परिचालक को बाहर निकाला। दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह मुहल्ला लतीफ पूरा पालघर और सतनाम पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव बोदल समराला लुधियाना के रूप में हुई।









 परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र सिंह ब्रेड बनाने वाली कम्पनी में कॉन्ट्रेक्ट पर गाड़ी चलाता था, जो रूटीन में ब्रेड आदि लेकर पंजाब की तरफ आ रहा था। रास्ते में लांघड़ी टोल प्लाजा, अग्रोहा के पास होटल पर चाय आदि पीने के लिए रुके थे, लेकिन होटल पर पहले से खड़े ट्रक में उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे से बुरी तरह डैमेज हो गया।



अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

आधार कार्ड अपडेट करवाना अनिवार्य, इस दिन तक फ्री करवाएं आधार कार्ड अपडेट । 

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में 4 दिन बारिश

ताजा खबरें पढ़ने के लिए फोलो करें 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |