स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हत्या मामले में फरार इनामी प्रवीण उर्फ दादा गिरफ्तार |

 Haryana Rohtak news : Absconding prize Praveen alias Dada arrested in murder case

हत्या के मामले में फरार चल रहा था आरोपित, बहु अकबरपुर थाने में है मामला दर्ज 

तहलका न्यूज, रोतहक ।


पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने थाना बहुअकबरपुर में दर्ज हत्या के प्रयास की वारदात में फरार चल रहे अति वांछित व 5 हजार रुपये इनामी आरोपी प्रवीण उर्फ दादा को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो देसी कट्टा / पिस्टल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। 






भाली गांव के पास से बदमाश काबू 

थाना प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ आजाद नैन ने बताया कि पीएसआई मनोज के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम गांव डोभ चौक के पास गश्त में मौजूद थी। गश्त सूचना मिली की अति वांछित आरोपी भाली पुल के पास अवैध हथियार सहित घूम रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत छापेमारी करते हुए भिवानी रोड़ भाली गांव के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान प्रवीन उर्फ दादा निवासी गांव मोखरा खेड़ी हाल शास्त्री नगर के रुप में हुई । नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देसी कट्टा व एक पिस्टल बरामद हुई। 







गद्दी खेडी गांव में युवक पर जानलेवा हमला करने है मामला दर्ज 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी थाना बहुअकबरपुर में दर्ज मामले में रोहतक पुलिस द्वारा अति वांछित अपराधी की सूची में शामिल है। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव गद्दी खेडी में युवक पर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ थाना बहुअकबरपुर में केस दर्ज है। जिसमे आरोपी फरार चल रहा था और अति वांछित अपराधी घोषित है।


अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

आधार कार्ड अपडेट करवाना अनिवार्य, इस दिन तक फ्री करवाएं आधार कार्ड अपडेट । 

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में 4 दिन बारिश

ताजा खबरें पढ़ने के लिए फोलो करें 


हांसी के नजदीकी गांव के शराब ठेके पर पिस्तौल के बल पर लूट


अमेरिका भेजने के नाम पर नारनौंद के नजदीकी गांव के युवक से 37 लाख की ठगी, जींद में चार के खिलाफ मामला दर्ज


परिजनों का आरोप, पैसों के लेन देन को लेकर की हत्या

हरियाणा राजस्थान मंडी भाव


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |