Jind news Today : जींद थाने में मुंशी ने खुद को मारी गोली पुलिस महकमे में मचा हड़कंप |
Jind news today: Munshi shot himself in Jind police station, stir in police department
जींद शहर थाना में तैनात खुद को अज्ञात प्रश्नों में गोली मार ली। गोली मुंशी के गर्दन के आरो आर निकल गई, सहयोगी पुलिसकर्मियों ने उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़
हरियाणा के जींद के शहर थाना में मुंशी के पद पर तैनात एक मुलाजिम ने अज्ञात परिस्थितियों में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो सहयोगी पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ईएसआई 55 वर्षीय सतपाल जींद के शहर थाना पुलिस स्टेशन में कौन सी के पद पर तैनात है। शुक्रवार देर शाम घर से ड्यूटी देने के लिए स्टेशन में आया था। आधी रात को सतपाल ने अज्ञात परिस्थितियों में अपने ही सर्विस रिवाल्वर से खुद की गर्दन पर फायर कर लिया। जिसके कारण घायल होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कर्मचारी उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सतपाल ने ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन किया और घटना को अंजाम देने से पहले उसने नशे की हालत में ही अपने साथी पुलिस कर्मचारियों सहित थाना प्रभारी के पास भी फोन किया। किसी कारण वंश थाना प्रभारी उस समय पुलिस लाइन में गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रवि खुडिया सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई भी खुलासा नहीं किया है और हर पुलिस कर्मचारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है।
इस संबंध में शहर थाना प्रभारी डॉ सुनील ने बताया कि वह किसी कार्य से पुलिस लाइन की तरफ गए हुए थे उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि थाने में तैनात मुंशी सतपाल ने खुद की गर्दन पर फायर कर लिया है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
आधार कार्ड अपडेट करवाना अनिवार्य, इस दिन तक फ्री करवाएं आधार कार्ड अपडेट ।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में 4 दिन बारिश
ताजा खबरें पढ़ने के लिए फोलो करें
हांसी के नजदीकी गांव के शराब ठेके पर पिस्तौल के बल पर लूट
परिजनों का आरोप, पैसों के लेन देन को लेकर की हत्या

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks