suicide case : युवक और किशोरी ने लगाया फांसी का फंदा, दोनों के घर आमने-सामने
Haryana Rewari news Young man and teenager hanged mselves, both houses face to face
तहलका न्यूज रेवाड़ी।
Haryana Rewari news : शुक्रवार की रात को नाहड़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक युवक और एक किशोरी ने अपने अपने मकानों में अज्ञात परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर suicide कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। इस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक एक प्राइवेट में नौकरी करने वाले विजय नामक युवक और उसके घर के सामने रहने वाली एक किशोरी ने शुक्रवार की रात को अज्ञात परिस्थितियों में अपने-अपने घरों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या ( suicide ) कर ली। शनिवार की सुबह जब परिजन उठे तो दोनों के शव फंदे पर झूलते हुए पाए। इसकी सूचना मिलते ही कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कर मामले की जांच की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करने में जुटी हुई है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने फांसी का फंदा लगाने से पहले फोन पर आपस में बात की थी। पुलिस इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
आधार कार्ड अपडेट करवाना अनिवार्य, इस दिन तक फ्री करवाएं आधार कार्ड अपडेट ।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में 4 दिन बारिश
ताजा खबरें पढ़ने के लिए फोलो करें
हांसी के नजदीकी गांव के शराब ठेके पर पिस्तौल के बल पर लूट
परिजनों का आरोप, पैसों के लेन देन को लेकर की हत्या

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks