स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सूर्य नगर रेलवे लाईन ओवर ब्रिज के निर्माण के संबंध में मार्ग रहेगा बाधित

Latest Hisar News road will remain obstructed due to construction of Surya Nagar railway line over bridge

सूर्य नगर रेलवे लाईन ओवर ब्रिज के निर्माण के संबंध में मार्ग रहेगा बाधित
अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते उपायुक्त उत्तम सिंह।


हिसार, 20 जून।

उपायुक्त उत्तम सिंह ने मंगलवार को जिले में चले रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ आजाद नगर में बने अग्निशमन केंद्र के लिए उचित स्थान निर्धारित करने एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हेतु भूमि क्षेत्र को बढ़ाने के बारे में समीक्षा की।










 जिला नगर योजनाकार एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से उन्होंने कहा कि हिसार के मास्टर प्लान के तहत योजनाबद्घ ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि सूर्य नगर रेलवे लाईन पर बनाए जा रहे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में ब्लॉक रखने की प्रक्रिया के दौरान इस मार्ग को 27 जून तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगा। यातायात के दैनिक आवागमन के लिए रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। बैठक में पीडब्ल्यूडी के पीएमओ डॉ रत्ना भारती, डीटीपी गुंजन वर्मा, एटीपी रूबी मौण, एक्सईएन सचिन भा_ïी, रेलवे विभाग के एक्सईएन संदीप ढांगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |