स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य करने वालों पर छापेमारी, मैनेजर को पकड़ा

 Hisar news 24 Raids on those doing unethical work under guise of spa center, manager caught



तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 


हिसार रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के निर्देशन में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य करने वालों पर पुलिस ने दोपहर बाद छापा मारा। इस संबंध में एडीजीपी कार्यालय में मिली सूचना पर सच्चाई का पता लगाने के बाद स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई।






एडीजीपी के निदेर्शों की पालना में डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर के नेतृत्व में स्पेशल टीम की ओर से डाबड़ा चौक से निरंकारी भवन रोड पर स्थित एस एलाइव स्पा सेंटर पर अनैतिक कार्य की सूचना पर छापा मारा गया। छापे के दौरान मौके से संदिग्ध हालात में पाए गए तीन लड़कों व एक लड़की को काबू किया गया तथा पूछताछ के बाद उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।






इस मामले में स्पा सेंटर के मैनेजर के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत थाना अर्बन स्टेट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि शहर मे अनैतिक कार्य करने वालों अथवा गैर कानूनी कार्य के लिये स्थान देने या गलत कार्यों में सहभागिता पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |