स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi news : शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, एसडीएम ने दिए आदेश

 Hansi news: No entry of heavy vehicles in city, SDM gave order


 शहर में 23 जून ,शुक्रवार से भारी व्यापारिक वाहनों के प्रवेश पर लगेगी रोक: एसडीएम मोहित महराणा


तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़। 

एसडीएम मोहित महराणा ने बुधवार  को  रेहड़ी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की इस बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजाराम भी उपस्थित रहे।





   शहर में यातायात को दुरुस्त करने आवागमन को सहज बनाने तथा रेहड़ी संचालकों के लिए स्थाई एवं सुरक्षित स्थल उपलब्ध करवाने जैसे कई अहम मुद्दों पर पूर्व में लिए गए निर्णय पर गहनता से विचार-विमर्श करने के बाद शहर में  23 जून यानी शुक्रवार से भारी कमर्शियल वाहनों की प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया। इस फैसले के अनुसार अब सुबह 10 बजे से साय 6 बजे तक कोई भी भारी कमर्शियल वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएगा। 






Hansi News : ग्राम पंचायत की मीटिंग के दौरान पंच दंपति ने सीएससी सेंटर संचालक को धुना

हांसी में इन जगहों पर लगेंगी रेहड़ी फड़

एसडीएम ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इन आदेशों की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।रेहड़ियां लगाने के लिए पेट्रोल पंप से बस स्टैंड ,विश्वकर्मा चौक से देवीलाल मार्केट तक, विश्वकर्मा चौक से कोऑपरेटिव बैंक भवन तक, पेट्रोल पंप से पोस्ट ऑफिस भवन तक स्थल निर्धारित किए जा चुके हैं । अब रेहड़ी संचालक निर्धारित स्थानों पर रेहड़िया लगा सकेंगे। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक तथा रेहड़ी लगाने के लिए स्थल निर्धारित होने के बाद अब शहर की सड़कें खुली -खुली नजर आएंगी और लोगों की आवाजाही के लिए भी यह सड़क की काफी सुगम  हो जाएंगी। इस निर्णय से रेहड़ी संचालकों को यह फायदा होगा कि उन्हें रेहड़िया लगाने के लिए स्थाई एवं सुरक्षित स्थल उपलब्ध हो जाएंगे।

 HSSC EXAM 2023 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 8 जुलाई को 10 ग्रुपों, 9 जुलाई को 4 ग्रुपों की लेगा परीक्षा



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |