स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News : नारनौंद में देह व्यापार का भांडा फोड़, एडीजीपी की टीम ने देह व्यापार चलाते दो युवकों को पकड़ा

 Hansi News Prostitution busted in Narnaund, ADGP team caught two youths running prostitution


तहलका न्यूज नारनौंद / सुनील कोहाड़


हिसार मंडल की एडीजीपी श्रीकांत जाधव शुरू से ही अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते रहे हैं। उनकी टीम ने नारनौंद के होटल में दबीश देकर देह व्यापार का भांडा फोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। 







मिली जानकारी के मुताबिक हिसार मंडल के एडीजीपी श्रीकांत जाधव को सूचना मिल रही थी कि नारनौंद क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार करवाने का गोरखधंधा चल रहा है। एडीजीपी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए होटल पर दबीश देकर देह व्यापार के धंधे का भांडा फोड़ कर दिया। पुलिस टीम ने मौके पर ही दो युवकों को देह व्यापार करवाने के मामले में हिरासत में ले लिया। 





ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें

उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और इस टीम ने नारनौंद के पास बताए गए होटल पर छापा मारकर देह व्यापार करवाने का पर्दाफाश किया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने देह व्यापार चलाने की बात कबूल कर ली। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान जींद जिले के गांव धमतान साहिब निवासी सोनू और संडील निवासी मनोज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नारनौंद थाने में इम्मोरल ट्रेफिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दिया।



Bhiwani news today : भिवानी पुलिस ने ओम गेस्ट हाउस में संचालक से पिस्टल पॉइंट पर मंथली मांगने वाले गिरोह के एक सदस्य को दबोचा

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |