Bhiwani news today : भिवानी पुलिस ने ओम गेस्ट हाउस में संचालक से पिस्टल पॉइंट पर मंथली मांगने वाले गिरोह के एक सदस्य को दबोचा
Bhiwani news today Bhiwani police arrested member of gang who demanding monthly from operator pistol point at Om Guest House
फिरौती मांगने व गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ कर जान से मारने की नियत से गोली चलाने का है मामला दर्ज
तहलका न्यूज, भिवानी।
भिवानी के बस स्टैंड के पास स्थित ओम गेस्ट हाउस के संचालक से गन पॉइंट पर फिरौती मांगने और गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ करने के मामले में भिवानी सीआईए टू ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए युवक पर आरोप है कि फिरौती मांगने की अंजाम देने के बाद सभी बदमाश नरेश के घर में ही रुके थे। आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
अंकित निवासी सवाई पाना ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नया बस स्टैंड भिवानी पर ओम गेस्ट हाउस के नाम से गेस्ट हाउस किया हुआ है। जो दिनांक 03.06. 2023 को 4:00 बजे के करीब 2 लड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर गेस्ट हाउस में आए। जिन्होंने प्रतिमाह रुपए देने के लिए पिस्टल पॉइंट पर मंथली मांगी थी और शिकायतकर्ता की जेब से ₹ 1,000 छीन लिए थे तथा जाते-जाते गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ करके गेस्ट हाउस के सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़कर साथ ले गए थे और जाते समय जान से मारने की नियत से फायर करके गए थे। जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में दर्ज किया था।
दिनांक 16.06.2023 को अभियोग में प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के सहायक उप निरीक्षक सज्जन सिंह ने गेस्ट हाउस संचालक से पिस्टल पॉइंट पर मंथली मांगने व जान से मारने की नियत से गोली चलाने के मामले में एक आरोपी को बस अड्डा कितलाना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
*गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नरेश पुत्र देशराज निवासी बधवाना थाना झोझू कला, जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है। जांच इकाई के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी नरेश ने बताया कि इस घटना की योजना आरोपियों के द्वारा उसके घर पर बनाई गई थी। आरोपी नरेश के घर पर घटना को अंजाम देने से पहले रुके थे। वही गेस्ट हाउस संचालक पर गोली चलाने के बाद आरोपी नरेश के घर पर रुके थे। आरोपी नरेश से वारदात वाले दिन प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks