Amrt jal kraanti : अमृत जल क्रांति बारे जागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाएं , जल क्रांति के प्रमुख कारण |
- डीसी इमरान रजा ने जल संगोष्ठी अमृत जल क्रांति में वीसी के माध्यम से लिया भाग
रेवाड़ी, 26 अप्रैल
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि अमृत जल क्रांति के तहत आमजन को जागरूक करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं ताकि जल संरक्षण करते हुए गिरते भू जल स्तर पर अंकुश लगाया जा सके। डीसी इमरान रजा बुधवार को हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण द्वारा पंचकूला में आयोजित दो दिवसीय जल संगोष्ठी अमृत जल क्रांति में वीसी से जुडऩे उपरांत अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
डीसी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल का ज्यादा से ज्यादा बचाव किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जल संरक्षण की दिशा में अनेक महत्वाकांक्षी निर्णय ले रही हैं ताकि भू-जल स्तर ऊपर उठाया जा सके और आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं निश्चित तौर पर भू जल स्तर को ऊपर उठाने में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मेरा पानी मेरी विरासत, जल शक्ति अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित की हुई है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे गिरते भू जल स्तर के उठान में सहभागी बनें और सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
जीवन में थ्री-आर की अवधारणा को अपनाने की आवश्यकता : मोहम्मद रजा
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि आज के समय में पानी की उपलब्धता, मांग और पूर्ति हेतु जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन सहित पानी के समुचित उपयोग की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। हम सभी का दायित्व बनता है कि जिस प्रकार हमें विरासत में हमारे पूर्वजों ने पानी दिया है, उसी प्रकार हम भी आने वाले पीढिय़ों को विरासत में जल दें। इसके लिए पानी बचाना ही एकमात्र उपाय है और यह जन भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता। इसलिए सरकार के साथ-साथ नागरिकों को भी इसमें सहयोग करना होगा और अपने अपने स्तर पर पानी बचाने की मुहिम को मिशन मोड में लेना होगा। वर्तमान समय में पानी की मांग को पूरा करने के लिए थ्री-आर यानी रिड्यूस, रीसाइकिल और रीयूज की अवधारणा को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। इसलिए अधिक से अधिक ट्रीटेड वाटर का उपयोग करना होगा।
प्रशासन जल संरक्षण की दिशा में उठा रहा प्रभावी कदम : डीसी
डीसी इमरान रजा ने बताया कि जिला प्रशासन जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहा है और जल संरक्षण के लिए पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक जल बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल का संग्रह करने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जन भागीदारी के साथ रेवाड़ी में बारिश की एक-एक बूंद का संचयन करना है, जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
आज की गई पानी की बचत आने वाली पीढ़ी के आएगी काम : डीसी इमरान
डीसी इमरान रजा ने कहा कि गर्मी में पानी की बूंद-बूंद अनमोल है। गर्मी में पानी की कितनी किल्लत होती है हमें इस बात को समझना चाहिए। जल संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार व प्रशासन की नहीं है। जल संरक्षण में सभी का सहयोग जरूरी है। यदि समय रहते हमने व्यर्थ पानी बहाना बंद न किया तो भविष्य में हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पानी की एक एक बूंद कीमती है। हमारी थोड़ी सी लापरवाही के कारण कीमती जल व्यर्थ में बह जाता है। नल खुला छोड़कर व्यर्थ पानी न बहाएं। सभी नलों पर टूटी अवश्य लगवाएं। जरूरत पड़ने पर पानी का इस्तेमाल करें। हमारे द्वारा आज की गई पानी की बचत आने वाली पीढ़ी के काम आएगी। हम सभी को जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। बैठक में डीडीपीओ एचपी बंसल, डीईओ नसीब सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
-------

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks