स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

क्या है मातृशक्ति उद्यमिता योजना ? कैसे लाभ उठाएं इस योजना का ?

What is Matrushakti Entrepreneurship Scheme, how to take advantage of this scheme


महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर 

-मातृशक्ति उद्यमिता योजना से आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं:डीसी
रेवाड़ी, 9 अप्रैल

प्रदेश सरकार महिलाओ को सशक्त स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता से लेकर स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता प्रदान की जाती है।







Earn Money

Free Movies Download Link :- Click Here




डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया की हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिरण की दिशा में हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ महिलाओं को केवल तभी प्रदान किया जाएगा जब उनकी पारिवारिक आय 5 लाख या फिर इससे कम हो, साथ ही महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह पूर्व के किसी ऋण मामले में डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। महिला का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर सिद्ध होगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।










Earn Money

Free Movies Download Link :- Click Here





 डीसी ने बताया की योजना के माध्यम से महिलाओं को 3 लाख तक का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज दर की छूट पर उपलब्ध  करवाया जाता है। इस ऋण के माध्यम से  महिलायें स्वरोजगार स्थापित करके दूसरे नागरिकों को भी रोजग़ार प्रदान कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि योजना से जुड़ी जानकारी के लिए कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी स्थित सती कॉलोनी, गली न. 3, नजदीक नाई वाली चौक, रेवाड़ी व दूरभाष नंबर 01274-225294 से संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |