PM Kusum : बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल लगाने पर पर किसानों को मिलेगी इतने प्रतिशत का अनुदान : अतिरिक्त उपायुक्त
1 से 10 एचपी के कृषि ट्यूबवेल सोर पंप का 15 मई तक का किया जा सकता है चयन
हिसार, 27 अप्रैल।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान के तहत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा साल 2021 तक के मौजूदा 1 से 10 एचपी के बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल सिस्टम पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक किसान बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल के लिए 28 अप्रैल से 15 मई तक pmkusum.hareda.gov.in पोर्टल पर जाकर सोलर पंप के प्रकार/टाइप व क्षमता का चयन कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल पर किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

राज्य सरकार ने 28 अप्रैल से लेकर 15 मई तक सोलर पंप का चयन करने का समय दिया है। उन्होंने कृषि ट्यूबवेल सिस्टम लगवाने वाले किसानों से कहा है कि वे राज्य सरकार द्वारा बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल के लिए जो मापदंड निर्धारित किए गए हैं, उनकी अनुपालना अवश्य करें। उन्होंने बताया कि आवेदक की मौजूदा एप्लीकेशन आईडी ही यूजर आईडी होगी, जिसमें मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से चयन कर सकेंगे। मूल्य निर्धारण के उपरांत सूचीबद्ध कंपनी का चयन कर लाभार्थी हिस्सा जमा करवा सकेंगे, जिसकी सूचना मोबाइल नंबर पर ही प्राप्त होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
बड़ी खबरें

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks