डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन व जियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की स्टॉल रही युवाओं के आकर्षण का केंद्र
stall of Defense Research and Development Organization and Geological Survey of India was the center of attraction for the youth.
हिसार, 27 अप्रैल।
युवाओं को सक्षम बनाने के उद्देश्य से देश भर में चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में वीरवार को हिसार में "सक्षम हरियाणा” प्रदर्शनी का आगाज हुआ। महाराजा अग्रसेन भवन में आरंभ हुई प्रदर्शनी में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन, खादी एंड विलेज कमीशन, जियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया, सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड, एग्रीकल्चर एंड फ़ारमर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट, कौंसिल ऑफ़ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च, ब्यूरो ऑफ़ इण्डियन स्टैण्डर्ड, ओड़िशा बैम्बू, नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया, सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पेट्रोकैमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नेशनल इंफ़ॉरमैटिक्स सेंटर, कॉयर बोर्ड, नेशनल जुट बोर्ड की स्टॉल लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन सीनियर डिप्टी मेयर अनिल कुमार मानी ने किया।
उन्होंने बताया कि युवाओं, छात्रों, महिलाओं, किसानों को ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से लगाई गई प्रदर्शनी में रक्षा अनुसंधान, कृषि और बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान, अनुसंधान और विकास, बैंकिंग और वित्त, हस्तकला, बांस उत्पाद, उपभोक्ता सेवाएं और कल्याण, शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। छात्रों, किसानों, बच्चों और महिलाओं को नीति निर्माताओं, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिसमें उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के अभिनव प्रयोगों और शोध के बारे में बताया जा रहा है। इस अवसर पर प्रवीण कुमार पोपली, सुभाष ढ़िंगरा, सुरेन्द्र सिंह सैनी, डॉ सुखबीर सिंह, महेन्द्र पन्नू, एमसी सतीश सुरालिया, नरेंद्र शर्मा, सुशील, हरीश चौधरी, आशा ढ़िंगरा, प्रमिला पुनिया उपस्थित थी।
Saksham Login, hreyahs.gov.in login, Saksham Application Status, Employment department Haryana, Saksham Registration, Saksham Haryana, Saksham Yuva, Saksham Balance Check


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks