जींद पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा सहित कार सवार दो युवक काबू किए !
Jind police arrested two youths riding car with large amount ganja
तहलका न्यूज , जींद / साहिल भनवाला
राणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे पुलिस ने सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने गांजा और स्विफ्ट कार को कब्जे में लेकर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
टेलीग्राम लिंक, सबसे पहले खबर, ज्वाइन करें
जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो युवक एक सफेद रंग की स्विफट कार में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर आ रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित की और बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता जोगिंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाया। पुलिस ने करसोला अंडरपास के पास वाहनों की जांच करनी शुरू कर दी। कुछ ही देर में एक सफेद रंग की कार आई। जब उसकी तलाशी ली तो उसमें कार की डिग्गी में सफेद रंग के कट्टे मिले। जब उनको खोला गया तो उनमें गांजापती मिली। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब कट्टों का वजन करवाया गया तो यह 87 किलो 800 ग्राम मिला। कार में सवार दोनों युवकों की पहचान जुलाना निवासी मनीष तथा किलाजफरगढ़ निवासी रविंद्र के रुप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है कि आखिरकार दोनों युवक इतनी भारी मात्रा में नशीला पदार्थ कहां से लाए हैं और कहां पर इसे सप्लाई किया जाना था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks