ट्रैफिक पुलिस नारनौंद ने बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने के मामले में काटे 46 हजार रुपये के चालान, दो मोटरसाइकिल इंपाउंड |
Haryana Hisar news Traffic police Narnaund cut challan Rs 46 thousand bursting firecrackers bullet motorcycle, two motorcycles impounded
टेलीग्राम लिंक, सबसे पहले खबर, ज्वाइन करें
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री मक़सूद अहमद के दिशा निर्देश अनुसार जिला भर में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजा कर दहशत फ़लाने के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया हुआ है जिसके आरोप में एक बुलेट मोटरसाइकिल का 34 हजार 500 रुपए का चालान करके व मोटरसाइकिल को इम्पाउंड किया गया हैं। एक मोटरसाइकिल का 11 हजार 500 रुपये का चालान करके इम्पाउंड किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक हांसी मक़सूद अहमद ने यातायात पुलिस को निर्देश दे रखे की नारनोद थाना की यातायात को सुचारू रूप से चलाए ओर पटाखे बजाने वाले बुलेट बाइक के ट्रैफिक पुलिस को चालान काटने के आदेश दिए हुए है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस नारनोद ने कि आज बुलेट मोटरसाइकिल पटाखे वाला नारनौंद इलाके में थे। जो अपने बुलेट मोटरसाइकिल से जोर जोर से पटाखे बजा रहे था। जिस पर बुलेट मोटरसाइकिल पर 34 हजार 500 रुपए का चालान करके मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर दिया गया है व एक दूसरे मोटरसाइकिल का 11 हजार 500 रुपये का चालान करके इम्पाउंड किया गया है। इस के इलावा बिना हेलमेट व बिना न, प्लेट , ट्रीपल राइडर्स के 10 चालान किये गए है।
ट्रैफिक इंचार्ज नारनौंद रामनिवास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हांसी श्री मक़सूद अहमद के आदेश पर नारनोद थाना इलाके में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत पटाखे बजाने वाले बुलेट बाइकों के विशेषकर चालान किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है कि पटाखे बजाने वाले बुलेट बाइक के हर रोज चालान काटे जाएंगे ताकि आमजन को कोई परेशानी ना हो। आगामी आदेशों तक यह अभियान जारी है। वही बुलेट बाइक के चालको को चेतावनी दी है की वह अपने बुलेट बाइक पर पटाखे वाला साइलेंसर लगाना छोड़ दे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks