Jind Breaking News : दो कर्मचारियों की रिश्वत लेने की वीडियो वायरल, आरटीआई कार्यकर्ता ने की शिकायत !
Jind Breaking News
तहलका न्यूज, जींद / साहिल भनवाला
डीसी आफिस जीन्द में सहकारी रजिस्ट्रार आफिस के कर्मचारी राजबीर पुनिया और भारतभूषण उर्फ रिंकू पंडित द्वारा सोसाइटी बनवाने को लिए 3500 रुपये रिश्वत लेने-देने का वीडियो हुआ वायरल। उक्त वीडियो के सम्बंध में आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कपूर ने हरियाणा पुलिस के महानिदेशक व एडीजीपी श्रीकांत जाधव सहित जीन्द पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार को लिखित शिकायत और वीडियो रिकॉर्डिंग सहित शिकायत देकर दोनों के खिलाफ समाजहित व सरकारहित मे मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
कपूर द्वारा दी गई शिकायत अनुसार भारतभूषण ने एक षड्यंत्र के तहत राजबीर पुनिया को पहले अपना शिकार चुना क्योकि भारतभूषण पहले अपने सोर्स से यही पता करता है किस किस डिपार्टमेंट में कौन कौन रिशबत लेता है। फिर सोची समझी साजिश के तहत वह पहले उनसे मिलता जुलता है फिर रिश्व्त देने की ऑफर करता है और आखिर में अधिकारी/कर्मचारी जो पहले से रिश्व्त लेने के आदि है उन्हें अपने जाल में फंसा लेता है। इसी प्रकार भारतभूषण ने सहकारी रजिस्ट्रार जीन्द में कर्मचारी राजबीर पुनिया से पहले लेबर सोसाइटी बनवाने की बात की जिसपर राजबीर ने रिंकू से 25000 रुपये की डिमांड की जिसमें से 11000/- सरकारी फीस होगी और 14000/- बतौर रिश्व्त होगी। जिस 14000/- में से भारतभूषण ने 3500/- रुपये एडवांस राजबीर को दे दिए और उसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद भारतभूषण ने पहले तो राजबीर से अपने दलालों के माध्यम से सम्पर्क कर समझौता करने का ऑफर दिया लेकिन बात ना बनी जिसके कारण भारतभूषण ने राजबीर के खिलाफ उसके उच्च अधिकारी को शिकायत दी। लेकिन ब्लैकमेलिंग में रुपये ज्यादा डिमांड करने के कारण उनका आपसी समझौता ना हुआ जिस कारण भारतभूषण ने पुलिस विभाग में भी शिकायत दी और वीडियो की सीडी दी। जो शिकायत आज भी सिविल लाइन थाना में पेंडिंग है।
अब भारतभूषण और राजबीर का आपस मे 4 लाख में समझौता हो गया जिसके चलते भारतभूषण ने सहकारी रजिस्ट्रार के अधिकारी को जो शिकायत दी थी उसमें बयान अंकित करवाये कि उसने राजबीर को कोई रिश्वत ना दी है। यह शिकायत उसने गलतफहमी में दी थी।
अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। क्योंकि सुनील कपूर के हाथ ये वीडियो और भारतभूषण की शिकायत और बयान मिले है जिसपर सुनील कपूर ने पुलिस के आला अधिकारियों को सबूतों सहित शिकायत दी है कि रिश्वत लेना जुर्म है तो रिश्वत देना भी जुर्म है और रिश्वत देकर उसका वीडियो बनाना और वीडियो केके माध्यम से उसे जेल जाने और नौकरी जाने का डर दिखाकर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठना भी जुर्म है। इसलिए भारतभूषण और राजबीर दोनों के खिलाफ भृष्टाचार निरोधक अधिनियम और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की शिकायत दी है। और राजबीर से 3500 रुपये रिश्व्त की रिकवरी और भारतभूषण से ब्लैकमेलिंग में वसूल की गई 4 लाख की रिकवरी करने बारे भी शिकायत दी है।
।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks