क्या है पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना, क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ कैसे उठाएं ।
What is Pashudhan Kisan Credit Card Scheme
पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाएं पशुपालक : उपायुक्त
हिसार, 03 अप्रैल।पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाकर आजीविका के साधन विकसित किए जा सकते हैं। इच्छुक किसान सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि छोटे किसानों की पशुपालन व अन्य संबद्ध क्षेत्रों से होने वाली आय को बढ़ाने के उद्देश्य से योजनाएं चलाई जा रही हैं।
पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना योजना के तहत किसान अपने पशुओं की देखभाल पर होने वाले खर्च के लिए पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण प्राप्त कर सकता है। इसमें गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर, मुर्गी के रखरखाव के लिए तीन लाख रुपये तक का ऋण लिया जा सकता है। कोई भी पशुपालक एक लाख 60 हजार रुपये तक की राशि की लिमिट तक का पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बिना कोई जमीन गिरवी रखे व बिना किसी प्रकार गारंटी के कोलैटरल सुरक्षा बनवा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि कोई पशुपालक इस राशि से अधिक लिमिट का पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहता है तो उसे अपनी जमीन या कोई गारंटी देना अनिवार्य होगा। इच्छुक पशुपालक अपने नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सालय या बैंक में जाकर पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए पशुपालक को अपने सभी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पशु का बीमा, पशु का हेल्थ सर्टिफिकेट आदि आवेदन पत्र सहित बैंक में जमा करवाना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks